उदयपुर फाइल से जयपुर तक हड़कंप, हनीट्रैप के दलदल में धंस रही राजनीति, जानिए ऐसे नेताओं की पूरी कुंडली
The Sootr | Mar 09, 2026, 15:55 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के उदयपुर में एक भाजपा नेत्री के वीडियो से उठी चिंगारी ने जयपुर तक हड़कंप मचा हुआ है। देखा जाए तो मेवाड़ से लेकर मारवाड़ तक सफेदपोशों के दामन पर दाग की लंबी फेहरिस्त है।
News In Short
- राजस्थान में भाजपा नेत्री से जुड़े ब्लैकमेलिंग और बलात्कार मामले ने सियासी तेज कर दी है।
- उदयपुर में भाजपा नेता के वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तक पहुंच चुकी है।
- राजस्थान के इतिहास में कई सेक्स स्कैंडल्स ने राजनीति को शर्मसार किया है।
- राजस्थान में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के मामले नेताओं के लिए सख्त चुनौती बन चुके हैं।
- उदयपुर मामले से प्रदेश भाजपा की साख पर सवाल उठ रहे हैं, जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करना होगा।
News In Detail
राजस्थान की राजनीति में इन दिनों सियासी पारा सातवें आसमान पर है। सियासी गलियारों में चर्चा विकास कार्यों की नहीं, बल्कि उन 'बंद कमरों' की हो रही है, जहां सत्ता और रसूख के नशे में मर्यादाएं तार-तार हुईं। उदयपुर में एक भाजपा नेत्री से जुड़े सनसनीखेज वीडियो, ब्लैकमेलिंग और बलात्कार के मामले ने प्रदेश भाजपा की नींद उड़ा दी है। यह मामला महज एक एफआईआर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने प्रदेश के उन तमाम 'सेक्स स्कैंडल्स' की यादें ताजा कर दी हैं, जिन्होंने समय-समय पर प्रदेश की राजनीति को शर्मसार किया है।
उदयपुर फाइल्स : जब अपनों ने ही बढ़ाई संगठन की मुश्किल
इतिहास के वे पन्ने, जिन्हें सियासत मिटाना चाहती है
भंवरी देवी कांड : सत्ता की हनक और मौत का वो खौफनाक मंजर
अजमेर ब्लैकमेल कांड: जब सिसक उठी थीं बेटियां
बाबूलाल नागर: मंत्री पद से सलाखों तक का सफर
मेवाराम जैन: चुनाव के बाद वायरल हुए वीडियो
mobile
हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग: जब जाल में फंसे 'माननीय'
भरतपुर के भाजपा नेता: 2014 में एक निजी मेडिकल कॉलेज के मालिक और भाजपा नेता को एक युवती ने अपने जाल में फंसाकर अश्लील सीडी बना ली। नेताजी ने दिलेरी दिखाई और दिल्ली क्राइम ब्रांच में शिकायत की। जब युवती 40 लाख रुपये लेने जयपुर के होटल पहुंची, तो उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
निहालचंद मेघवाल: मोदी सरकार में मंत्री रहे निहालचंद पर 2011 में एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए। हालांकि कानूनी प्रक्रिया में वे बचते रहे, लेकिन विपक्ष ने इसे हमेशा एक बड़ा मुद्दा बनाए रखा।
सवाई माधोपुर का अजीब 'गठबंधन': 2021 में एक ऐसा मामला आया जिसने सबको चौंका दिया। यहाँ भाजपा और कांग्रेस की महिला पदाधिकारी मिलकर सेक्स रैकेट चला रही थीं। राजनीति के दो ध्रुव यहाँ अपराध के धरातल पर एक साथ खड़े नजर आए।
सोशल मीडिया का वार और 'उड़ता तीर'
साख बचाने की चुनौती
ये भी पढ़े:-
टी 20 वर्ल्ड कप: जीत के जश्न में जयपुर की मॉडल अदिति भी, पहली बार ईशान के साथ आईं नजर
गोवा की काजू और राजस्थान की केसर कस्तूरी अब एमपी में मिलेगी, हमारी देसी महुआ जाएगी बाहर
दो जांबाज IPS रचाएंगे ब्याह, गोरखपुर में शुरू हुई लव स्टोरी, अब राजस्थान के धोरीमना में बजने वाली है शहनाई
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari