सीकर में रिश्वत लेते 4 यूपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, कार में जगह-जगह छुपाए थे पैसे
Jageshwar prasad | Published:
अयोध्या साइबर पुलिस के चार जवान सीकर में रिश्वत लेने पहुंचे थे
राजस्थान में सीकर एसीबी ने अयोध्या साइबर पुलिस के चार पुलिसकर्मियों को 2.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों की क्रेटा कार के टूल बॉक्स से अतिरिक्त कैश भी बरामद।
समझें क्या है पूरा मामला
- अयोध्या साइबर पुलिस के चार जवान सीकर में रिश्वत लेने पहुंचे थे।
- उन्होंने एक पुराने मामले को निपटाने के लिए 8 लाख मांगे थे।
- 18 अगस्त को 2.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने पकड़ा।
- कार की तलाशी में टूल बॉक्स से 1.80 लाख का अतिरिक्त कैश मिला।
- अयोध्या एसएसपी ने चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
आरोपी पुलिसकर्मी अयोध्या के साइबर पुलिस थाने में तैनात थे। ये सभी एक पुराने केस को रफा-दफा करने के एवज में रिश्वत वसूलने राजस्थान आए थे।
8 लाख की रिश्वत का पूरा खेल
मामला खत्म करने के लिए यूपी पुलिस टीम ने 8 लाख रुपए की मांग की। पीड़ित पहले ही 4 लाख रुपए दे चुका था। इसके बाद आरोपी 4 लाख रुपए और मांगने लगे और मामला 2.80 लाख रुपए में तय हुआ।
मोबाइल छीने और कार में बैठाकर ली घूस
आरोपियों ने पीड़ित और उसके साथी के मोबाइल कब्जे में ले लिए। इसके बाद कुछ दूरी तक कार के पीछे घुमाया और फिर कार में बैठाकर 2.80 लाख रुपए ले लिए।
एसीबी की कार को मारी टक्कर
पकड़े जाने के डर से यूपी पुलिस वालों ने एसीबी की गाड़ियों को टक्कर मार दी। यही नहीं, उन्होंने घूस के पैसों का पैकेट पास की झाड़ियों में फेंक दिया।
टूल बॉक्स में छिपा रखा था कैश
कार की डिग्गी में रखे बैग से 1.18 लाख रुपए मिले। इसके अलावा गियर बॉक्स के पास बने टूल बॉक्स से 61,800 रुपए नकद बरामद हुए।
कैश मिलने पर आरोपियों ने क्या कहा?
ACB ने इन स्पष्टीकरणों को खारिज करते हुए पूरी राशि जब्त कर ली है। संदेह है कि यह रकम भी किसी अन्य वसूली की हो सकती है।
चारों आरोपी पुलिसकर्मी सस्पेंड
मामला उजागर होने के बाद अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (Senior Superintendent of Police – SSP) डॉ. गौरव ग्रोवर ने चारों आरोपियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
ये भी पढ़ें:-
राजस्थान: RTO इंस्पेक्टर की वसूली गैंग बेनकाब, ACB ने 2 दलालों को दबोचा
घूस की पहली किस्त ली ,दूसरी लेते ACB ने फूड सेफ्टी ऑफिसर को पकड़ा
50 लाख की डिमांड, 30 लाख में सौदा, फिर 10 महीने फरार, अब पटवारी को ACB ने दबोचा
पैरा निशानेबाज रुद्रांश खंडेलवाल को मिला अर्जुन पुरस्कार, 8 साल की उम्र में हादसे में गंवाया था एक पैर; अब देश का बढ़ाया गौरव
By Jageshwar Prasad
राजस्थान पंचायतीराज चुनाव: 25 जिलों में कल चौथे चरण की वोटिंग, राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू भी मैदान में
By Jageshwar Prasad
UPSC की तर्ज पर RPSC कैलेंडर: अब हर साल हो सकेगी RAS भर्ती, 500 से ज्यादा पदों की तैयारी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
लाड़ली बहनों, खुश हो जाओ! आ गए आपके 1500 रुपए, CM मोहन यादव ने जारी कर दी 42वीं किस्त
By Aman Vaishnav
छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की तैयारी: 10 जनवरी से सेल्फ इन्युमरेशन प्रोसेस होगा शुरू, घर बैठे भर सकेंगे कास्ट और फैमिली डिटेल्स
By Arohi Raj
MPESB Police Bharti: एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू, जानें किन अभ्यर्थियों के लिए है मौका
By Kaushiki
कोटा में प्रसूताओं की मौतों पर एम्स की रिपोर्ट: OT में कमियां, संक्रमण और निगरानी में लापरवाही
By Jyoti Mahender Bhardwaj