बोले धनखड़ -“राजनीतिक लाभ के लिए हमें संवैधानिक पदाधिकारियों को राजनीतिक चश्में से नहीं देखना चाहिए” क्या गहलोत की आपत्ति पर थी धनखड़ की टिप्पणी

The Sootr | Sept 30, 2023, 24:00 IST
Share
बोले धनखड़ -“राजनीतिक लाभ के लिए हमें संवैधानिक पदाधिकारियों को राजनीतिक चश्में से नहीं देखना चाहिए” क्या गहलोत की आपत्ति पर थी धनखड़ की टिप्पणी
बोले धनखड़ -“राजनीतिक लाभ के लिए हमें संवैधानिक पदाधिकारियों को राजनीतिक चश्में से नहीं देखना चाहिए” क्या गहलोत की आपत्ति पर थी धनखड़ की टिप्पणी

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि यह चिंतन, मनन और चिंता का विषय है कि कुछ लोग राजनीतिक चश्मा पहनकर संवैधानिक संस्थाओं पर अनुचित टिप्पणियां करते हैं

JAIPUR. देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि यह चिंतन, मनन और चिंता का विषय है कि कुछ लोग राजनीतिक चश्मा पहनकर संवैधानिक संस्थाओं पर अनुचित टिप्पणियां करते हैं। उन्होंने इस तरह के व्यवहार को हमारे सांस्कृतिक लोकाचार के खिलाफ बताते हुए कहा कि 'जो व्यक्ति जितने ऊंचे पद पर होता है, उसका आचरण उतना ही मर्यादित होना चाहिए। राजनीतिक लाभ लेने के लिए कोई भी टिप्पणी करना अच्छी बात नहीं है।'

गहलोत के बयान पर प्रतिक्रिया?

उपराष्ट्रपति ने शुक्रवार को बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय के छात्रों, कर्मचारियों और शिक्षकों की एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उपराष्ट्रपति के इस वक्तव्य को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। गहलोत ने हाल ही में इस बात पर आपत्ति व्यक्त की थी की उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ संवैधानिक पद पर होने के बावजूद लगातार राजस्थान के दौरे कर रहे हैं। उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में हालांकि, किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने कहा कि जब संवैधानिक संस्थाओं की बात आती है तो सभी को काफी जिम्मेदार होना चाहिए। धनखड़ ने इस बात पर जोर दिया कि “हमें केवल राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए संवैधानिक पदाधिकारियों को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए। यह स्वीकार्य नहीं है।”

यह कहा था गहलोत ने

जयपुर में एक कार्यक्रम में दो दिन पहले गहलोत ने कहा था कि कोई तुक नहीं है। चुनाव चल रहे हैं राजस्थान के अंदर। आप बार-बार आओगे तो लोग क्या समझेंगे आपके बारे में। आप चाहते क्या हो? गहलोत ने कहा कि धनखड़ तो बार-बार राजस्थान आ जाते हैं। उपराष्ट्रपति के आने पर एक प्रोटोकॉल लागू होता है। इसी महीने वो पांच बार राजस्थान आ चुके हैं।

बीजेपी ने भी की गहलोत के बयान पर आपत्ति

इस बीच प्रतिपक्ष में बैठी बीजेपी ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर आपत्ति की है। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा की उपराष्ट्रपति पर इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत या तो बयान वापस ले अन्यथा हम अपने स्तर पर वैधानिक कार्यवाही करेंगे। राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद वैधानिक कार्य कर रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि वह कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को किस हैसियत से कोटा के सरकारी कार्यक्रमों में ले गए और महंगाई राहत कैंपों का उद्घाटन कराया।

Tags:
  • Vice President Jagdeep Dhankhar
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
  • Vice President
  • Chief Minister Ashok Gehlot reached Bihar University
  • Jagdeep Dhankhar targeted Gehlot
  • Bihar Nalanda University
  • बिहार के विश्वविद्यालय पहुंचे उपराष्ट्रपति
  • जगदीप धनखड़ ने गहलोत पर निशाना साधा
  • बिहार नालंदा विश्वविद्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा