राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय में नमाज अदा करने का वीडियो हो रहा वायरल, यह है कांग्रेस दफ्तर के वीडियो का सच

Chandresh Sharma | Nov 03, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय में नमाज अदा करने का वीडियो हो रहा वायरल, यह है कांग्रेस दफ्तर के वीडियो का सच
राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय में नमाज अदा करने का वीडियो हो रहा वायरल, यह है कांग्रेस दफ्तर के वीडियो का सच

राजस्थान में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि राजस्थान कांग्रेस के मुख्यालय जयपुर दफ्तर में नमाज अदा करवाई जा रही है।

JAIPUR. राजस्थान में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि राजस्थान कांग्रेस के मुख्यालय जयपुर दफ्तर में नमाज अदा करवाई जा रही है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि प्रताप सिंह खाचरियावास के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान नमाज पढ़ी गई। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पढ़ी गई नमाज। वो समय आएगा जब कांग्रेस घर-घर में नमाज पढ़वाएगी। हालांकि जब इस वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो सच कुछ और ही पाया गया।

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर हुई थी सर्वधर्म प्रार्थना

31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि थी जिसे कांग्रेस बलिदान दिवस के तौर पर मनाती है। इस अवसर पर राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय पर सर्वधर्म प्रार्थना रखी गई थी। पंडित, मौलवी, पादरी और सिख समाज की ओर से गुरबाणी भी कराई गई थी। लेकिन जब इस कार्यक्रम का लाइव हुआ, उस दौरान मुस्लिम समाज के लोग कलमा पढ़ते नजर आ रहे थे। यह लाइव कांग्रेस नेत्री हिना खान ने किया था।

दोनों वायरल वीडियो एक ही कार्यक्रम के

सोशल मीडिया पर राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय और प्रतापचंद खाचरियावास के चुनावी कार्यालय उद्घाटन का वीडियो होने का दावा किया जा रहा है। वे दोनों ही वीडियो एक ही कार्यक्रम के पाए गए हैं। वीडियो में कांग्रेस के नामचीन नेता दिखाई दे रहे हैं। नमोनारायण मीणा कुर्सी पर तो बाकी नेता नीचे बैठे हुए हैं। कांग्रेस नेत्री हिना खान फेसबुक लाइव करती नजर आ रही हैं। सामने मौलाना दिखाई दे रहे हैं जो अरबी में कलमा पढ़ रहे हैं।

वीडियो की सोशल मीडिया पर पड़ताल करने पर गूगल रिवर्स सर्च से कुछ तस्वीरें सामने आईं जो कांग्रेस मुख्यालय की थी। वायरल वीडियो में जो नेता दिख रहे थे वही उन फोटो में भी नजर आए। पड़ताल में जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी की पूर्व महासचिव हिना खान का नाम सामने आया। हिना खान खुद उस ​वीडियो में दिख रही हैं, जो वायरल किया जा रहा है। हिना खान ने इन फोटो को कैप्शन दिया था- पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज़
  • Namaz in Congress headquarters
  • video going viral
  • truth behind Namaz video
  • कांग्रेस मुख्यालय में नमाज
  • वीडियो हो रहा वायरल
  • नमाज वाले वीडियो का सच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा