सुप्रीम कोर्ट ने दी श्वेतांबरी भट्ट को राहत, विक्रम भट्ट को करना होगा इंतजार

श्वेतांबरी भट्ट को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत दे दी है। लेकिन विक्रम भट्ट को अभी राहत नहीं मिली हैं। राजस्थान पुलिस ने उन पर धोखाधड़ी और गबन के आरोप लगाए थे।

author-image
Ashish Bhardwaj
New Update
vikram

Photograph: (the sootr)

News In Short 

  • विक्रम भट्ट सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है लेकिन उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को अंतरिम जमानत मिल गई हैं।
  • राजस्थान हाई कोर्ट ने पहले जमानत खारिज की थी।
  • आरोप है कि भट्ट दंपति ने फिल्म प्रोजेक्ट्स के नाम पर धोखाधड़ी की।
  • जांच में सामने आया कि फर्जी बिल तैयार करके पैसे अपने खाते में ट्रांसफर किए गए।
  • मामले की अगली सुनवाई 20 फरवरी को तय की गई है।

News In Detail

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के ₹30 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में  महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को अंतरिम जमानत दी है, लेकिन विक्रम भट्ट को फिलहाल कोई राहत नहीं मिल पाई है। चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत की बेंच ने विक्रम भट्ट की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 20 फरवरी की तारीख निर्धारित की है।

राजस्थान हाई कोर्ट ने खारिज की थी जमानत 

इससे पहले, राजस्थान हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हाई कोर्ट का कहना था कि इस मामले की जांच अभी शुरुआती चरण में है।आरोपियों को जमानत देने से गवाहों पर दबाव पड़ सकता है। इसके बाद विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 

क्या है विवाद

यह विवाद उदयपुर के मशहूर इंदिरा आईवीएफ के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया की शिकायत से शुरू हुआ था। डॉ. मुर्डिया का आरोप है कि भट्ट दंपति ने उन्हें फिल्म प्रोजेक्ट्स में भारी मुनाफे का लालच दिया और करीब 30 करोड़ रुपये लिए, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि भट्ट दंपति ने फर्जी बिल तैयार किए और पैसे अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर लिए।

क्या आरोप है

नवंबर 2025 में दर्ज एफआईआर के अनुसार, यह मामला सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन का नहीं, बल्कि सोची-समझी धोखाधड़ी का है। आरोप है कि भट्ट दंपति ने 'महाराणा-रण' और 'विश्व विराट' जैसी फिल्मों के नाम पर पैसे लिए, लेकिन इन फिल्मों की शूटिंग शुरू नहीं हुई।

गिरफ्तारी और जमानत का मामला

दिसंबर 2025 में राजस्थान पुलिस ने मुंबई में छापेमारी कर विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट, उनके मैनेजर महबूब अंसारी और उदयपुर के दिनेश कटारिया को गिरफ्तार किया था। तब से वे हिरासत में थे। विक्रम भट्ट के वकील का तर्क था कि यह मामला 'सिविल नेचर' का है और पुलिस ने केवल एफआईआर के आधार पर कार्रवाई की है, जबकि सभी भुगतान आपसी सहमति से हुए थे।

कौन है विक्रम भट्ट 

विक्रम भट्ट एक प्रमुख भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और अभिनेता हैं, जो खासतौर पर अपनी हॉरर फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी फिल्मों में 'राज़'  सीरीज, 'गुलाम', '1920' और 'हॉन्टेड - 3D' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने वेब सीरीज के क्षेत्र में भी काम किया है। वह फिल्म निर्माता महेश भट्ट के परिवार से ताल्लुक रखते हैं और भारतीय सिनेमा में सफल हॉरर और थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

ये भी पढे़:-

मध्य प्रदेश में सर्दी का असर कम, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, ऐसा है छत्तीसगढ़ का मौसम

बजट 2026-27: 'विकसित राजस्थान' का ब्लूप्रिंट; खेती से लेकर तकनीक तक, हर सेक्टर के लिए खुला खजाना

इंजीनियर से 1 किलो सोना और 75 लाख नकद मिले, करोड़ों की प्रॉपर्टी का हुआ खुलासा

राजस्थान बजट 2026 की वो बड़ी घोषणाएं, जो हो सकती है आपके लिए काम की

सुप्रीम कोर्ट राजस्थान हाई कोर्ट जमानत एफआईआर फिल्म निर्माता
Advertisment