राजस्थान में 199 सीटों पर मतदान जारी, 1862 चुनावी मैदान में, 5.25 करोड़ से अधिक मतदाता डालेंगे वोट, सूने पड़े हैं ये मतदान केंद्र
Pooja Kumari | Nov 25, 2023, 24:00 IST
राजस्थान में 199 सीटों पर मतदान जारी, 1862 चुनावी मैदान में, 5.25 करोड़ से अधिक मतदाता डालेंगे वोट, सूने पड़े हैं ये मतदान केंद्र
राजस्थान में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी हो गया है। इस बार राजस्थान में 199 सीटों पर मतदान होगा।
JAIPUR. राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार, 25 नवंबर को प्रदेश की कुल 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गए हैं, जहां 5.25 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डाल सकेंगे। गौरतलब है कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 199 सीटों पर हो रहे चुनाव में करीब डेढ़ सौ सीटों पर सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार हैं।
राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। जयपुर, जोधपुर समेत कई शहरों में सुबह से ही लंबी कतारें दिख रही हैं। मगर इस बीच खबरें आ रही हैं कि कई ऐसे भी मतदान केंद्र हैं जहां मतदातओं ने एक भी वोट नहीं डाला है। जयपुर जिले के बस्सी में और सिरोही जिले के पिंडवाड़ा में अब तक एक भी मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। बता दें कि ग्रामीणों ने पूर्व में जिला कलेक्टर को भी इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा था। सीएम अशोक गहलोत ने कहा, 'कांग्रेस की जीत के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह तय आलाकमान मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी करेंगे। पार्टी जो भूमिका तय करेगी, वह मंजूर होगी।' बता दें कि इस चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर की सरदारपुरा सीट पर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालावाड़ जिले की झालरापाटन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी राजसमंद की नाथद्वारा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट टोंक, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ चुरू जिले की तारानगर, उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनियां जयपुर की आमेर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर फिर से अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि 199 सीट पर 1862 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां मतदाताओं की संख्या 5,25,38,105 है। राज्य में 36101 स्थानों पर कुल 51507 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। आज सुबह से ही सभी मतदान केंद्रों के बाहर कतार में खड़े लोग वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जोधपुर में वोट डालने के बाद एक मतदाता ने कहा कि देश के विकास के लिए वोट डालना बहुत जरूरी है।
![WhatsApp Image 2023-11-25 at 9.47.43 AM.jpeg]()
वसुंधरा राजे ने किया मतदान
1862 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
राजस्थान चुनाव के लिए मतदान को लेकर लोगों में उत्साह
WhatsApp Image 2023-11-25 at 9.47.43 AM.jpeg
वसुंधरा राजे ने किया मतदान
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj