जहां दोनों प्रमुख प्रत्याशी महिला वहां सिर्फ एक सीट पर वोटिंग बढ़ी

Pooja Kumari | Nov 27, 2023, 24:00 IST
Share
जहां दोनों प्रमुख प्रत्याशी महिला वहां सिर्फ एक सीट पर वोटिंग बढ़ी
जहां दोनों प्रमुख प्रत्याशी महिला वहां सिर्फ एक सीट पर वोटिंग बढ़ी

सात सीटें वे हैं जहां कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने महिला प्रत्याशियों को टिकट दिए थे। इनमें से सिर्फ एक सीट पर वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है।

JAIPUR. राजनीति में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके देने की बात तो बहुत होती है लेकिन राजस्थान की सात सीटों का परिणाम बता रहा है कि मतदाता इसे लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं है। ये सात सीटें वे हैं जहां कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने महिला प्रत्याशियों को टिकट दिए थे। इनमें से सिर्फ एक सीट पर वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है बाकी जगह कमी आई है और कमी भी दो से चार प्रतिशत तक की है।

भोपालगढ़ में वर्ष 2018 में 64.07 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया

राजस्थान के चुनाव में 199 में से 117 सीटों पर मतदान प्रतिशत बढ़ा है लेकिन सात विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां एक दिन पहले हुए चुनाव में दोनों प्रमुख दल बीजेपी-कांग्रेस ने महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। इनमें से छह सीटों पर मतदान गिरा है। जोधपुर की भोपालगढ़ एक मात्र सीट ऐसी है जहां मतदान बढ़ा है। यहां गत चुनाव के मुकाबले दो प्रतिशत मतदान बढ़ा है। भोपालगढ़ में वर्ष 2018 में 64.07 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। इसके मुकाबले इस बार 66.05 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।

सिर्फ महिलाओं के मुकाबले वाली सीटें

  • जायल (नागौर)
  • बीजेपी - मंजू बाघमार
  • कांग्रेस - मंजू देवी
  • 2018: 68.76
  • 2023: 67.92
  • कामां (भरतपुर)
  • बीजेपी - नौक्षम चौधरी
  • कांग्रेस - जाहिदा खान
  • 2018 : 79.90
  • 2023 : 77.94
  • हिंडौन (करौली)
  • बीजेपी - राजकुमारी जाटव
  • कांग्रेस - अनिता जाटव
  • 2018 : 71.86
  • 2023 : 67.32
  • सादुलपुर
  • बीजेपी - सुमित्रा पूनिया
  • कांग्रेस - कृष्णा पूनिया
  • 2018 : 81.56
  • 2023 : 77.38
  • अनूपगढ़ (गंगानगर)
  • बीजेपी - संतोष बावरी
  • कांग्रेस - शिमला नायक
  • 2018 : 81.55
  • 2023 : 77.95
  • भोपालगढ़ (जोधपुर)
  • बीजेपी - कमसा मेघवाल
  • कांग्रेस - गीता बरवड़
  • 2018 : 64.09
  • 2023 : 66.05
  • अजमेर दक्षिण
  • बीजेपी - अनिता भदेल
  • कांग्रेस - द्रोपदी कोली
  • 2018 : 68.02
  • 2023 : 66.79
Tags:
  • Rajasthan Assembly elections
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • Rajasthan Assembly Elections 2023
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  • Voting Percentage in Rajasthan
  • राजस्थान में मतदान प्रतिशत
  • Voting on women candidates in elections
  • चुनाव में महिला प्रत्याशी पर वोटिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा