फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान: बंगाल में हो रहा खेला, भाजपा को बढ़त, पल-पल बदल रहे भाव
Mukesh Sharma | Apr 29, 2026, 19:53 IST
Photograph: (the sootr)
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के साथ ही हार—जीत को लेकर अनुमानों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि, चुनाव परिणाम 4 मई को आएंगे। लेकिन, अभी फलोदी सट्टा बाजार के भावों की मानें तो बंगाल में इस बार भाजपा का भाग्य उदय हो सकता है।
News In Short
- फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार पश्चिम बंगाल चुनाव में कांटे की टक्कर।
- बुधवार शाम छह बजे के भावों में भाजपा बढ़त की स्थिति में।
- सट्टा बाजार में यही भाव कायम रहे तो भाजपा का भाग्य उदय संभव।
- सट्टा बाजार में अभी पल-पल बदल रहे भाव, कल तक हो सकती है स्थिति स्पष्ट।
- सटीक भविष्यवाणियों के लिए मशहूर माना जाता है फलोदी सट्टा बाजार।
News In Detail
बाजार से निकलकर आ रहे ताज़ा रुझानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। यहां एक तरफ ममता बनर्जी का जादू अपनी पारंपरिक सीट पर बरकरार दिख रहा है। वहीं, दूसरी ओर राज्य की सत्ता को लेकर सट्टा बाजार के भाव पल-पल बदल रहे हैं।
भवानीपुर ममता की राह आसान
सीटों का गणित, बहुमत के करीब भाजपा?
शाम 6 बजे तक के भाव
भाजपा: 149 से 152 सीट
टीएमसी: 139 से 142 सीट
सट्टा बाजार की मानें तो बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार बनने की प्रबल संभावना दिख रही है। हालांकि, बहुमत के लिए जादुई आंकड़े (148) के आसपास ही दोनों पार्टियां झूल रही हैं।
सट्टा बाजार के भाव
भाजपा सरकार: 70 से 80 पैसे का भाव
टीएमसी की सरकार: 1.15 से 1.20 रुपए का भाव
बाजार के सूत्रों के अनुसार जैसे-जैसे अलग-अलग चरणों के वोटिंग पैटर्न और मतदाताओं के फीडबैक मिल रहे हैं बाजार बहुत रिस्की हो गया है। असली तस्वीर गुरुवार शाम तक साफ होगी जब दूसरे दौर की वोटिंग व कुल वोटिंग प्रतिशत के समीकरण पूरी तरह सामने आएंगे।
फिलहाल दिल्ली से लेकर फलोदी तक के सट्टा बाजार में दीदी बनाम मोदी की जंग ने सटोरियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। सबकी नजरें अब चुनाव के अंतिम परिणामों पर टिकी हैं, लेकिन बाजार के ये रुझान बंगाल की राजनीति में बड़े उलटफेर की ओर इशारा कर रहे हैं।
ये भी पढे़:-
जवाई लेपर्ड सफारी में अब नहीं बनेंगे नए होटल-रिसोर्ट, हाईकोर्ट ने निर्माण और माइनिंग पर लगाई रोक
आसाराम को मिली राहत, हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत 25 मई तक बढ़ाई
मेवाड़ यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री कांड में पूर्व प्रेसिडेंट गिरफ्तार, एसओजी ने जयपुर से पकड़ा
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari