केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में राजस्थान के लिए रूफटॉप सोलर, पर्यटन और रेल कॉरिडोर

Rahul Garhwal | Feb 01, 2024, 19:09 IST
Share
केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में राजस्थान के लिए रूफटॉप सोलर, पर्यटन और रेल कॉरिडोर
केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में राजस्थान के लिए रूफटॉप सोलर, पर्यटन और रेल कॉरिडोर

केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में 3 घोषणाएं रूफटॉप सोलर, पर्यटन और रेल कॉरिडोर सीधे तौर पर राजस्थान को फायदा पहुंचाएंगी।

मनीष गोधा, JAIPUR. केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में राजस्थान के लिए अलग से कुछ नहीं है, लेकिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की 3 बड़ी घोषणाएं राजस्थान को सीधे तौर पर फायदा पहुंचा सकती हैं। इनमें रूफटॉप सोलर प्लांट को बढ़ावा देना, पर्यटन पर फोकस और सीमेंट, मिनरल्स और एनर्जी का डेडीकेटेड रेलवे कॉरिडोर शामिल है।

3 घोषणाओं का राजस्थान से सीधा संबंध

केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राजस्थान को सीधे तौर पर कुछ नहीं दिया है। राजस्थान के लिए अलग से किसी तरह की कोई घोषणा नहीं है, लेकिन उनकी 3 घोषणाओं का सीधा संबंध राजस्थान से है।

रूफटॉप सोलर प्लांट्स को बढ़ावा देना

वित्त मंत्री की पहली घोषणा रूफटॉप सोलर प्लांट्स को बढ़ावा देना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले सूर्योदय योजना की घोषणा की थी। राजस्थान में सौर ऊर्जा की अपार संभावनाएं हैं और इस दृष्टि से रूफटॉप सोलर प्लांट्स को बढ़ावा देने की घोषणा का सीधा फायदा राजस्थान के लोगों को मिल सकता है। इनके निर्माण की यूनिट्स यहां लग सकती है और घरों में सोलर प्लांट लगाकर लोग सस्ती बिजली पा सकते हैं।

पर्यटन उद्योग

पर्यटन उद्योग पर भी बजट में स्पेशल फोकस की बात कही गई है। राजस्थान को टूरिस्ट स्टेट ही माना जाता है और हर साल यहां लाखों की संख्या में देशी-विदेशी टूरिस्ट पहुंचते हैं। हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की जयपुर यात्रा को भी पर्यटन की दृष्टि से बहुत अहम माना गया था। अब यहां के पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग के लिए केंद्र सरकार से पैसा मिलता है तो राजस्थान में पर्यटन उद्योग को काफी फायदा हो सकता है।

रेल कॉरिडोर

केंद्रीय वित्त मंत्री ने सीमेंट मिनरल्स और एनर्जी सेक्टर के लिए डेडिकेटेड रेल कॉरिडोर की घोषणा की है। राजस्थान मिनरल रिच स्टेट माना जाता है और सीमेंट की फैक्ट्रियां भी यहां बड़ी तादाद में हैं। ऐसे में यदि ऐसा कोई डेडिकेटेड रेल कॉरिडोर बनता है तो राजस्थान उसमें जरूर शामिल होगा और इसका सीधा फायदा भी राजस्थान को मिल सकता है।

Tags:
  • central government
  • केंद्र सरकार
  • Finance Minister Nirmala Sitharaman
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
  • Central Government Interim Budget
  • Announcement for Rajasthan in the budget
  • केंद्र सरकार अंतरिम बजट
  • बजट में राजस्थान के लिए घोषणा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा