बीजेपी ने जोधपुर से वरिष्ठ नेत्री सूर्यकांता का काटा टिकट तो संवेदना जताने सीएम गहलोत पहुंचे जीजी के घर
Chandresh Sharma | Oct 25, 2023, 24:00 IST
बीजेपी ने जोधपुर से वरिष्ठ नेत्री सूर्यकांता का काटा टिकट तो संवेदना जताने सीएम गहलोत पहुंचे जीजी के घर
राजस्थान के रेतीले धोरों में राजनीति की तपिश बढ़ती जा रही है। जैसे-जैसे बीजेपी-कांग्रेस अपने उम्मीदवारों का ऐलान करते जा रहे हैं। घात-प्रतिघात और आघात की गोटियां सेट करने में धुरंधर भी लग गए हैं।
JODHPUR. राजस्थान के रेतीले धोरों में राजनीति की तपिश बढ़ती जा रही है। जैसे-जैसे बीजेपी-कांग्रेस अपने उम्मीदवारों का ऐलान करते जा रहे हैं। घात-प्रतिघात और आघात की गोटियां सेट करने में धुरंधर भी लग गए हैं। अब इसे संवेदना कहा जाए या सेंधमारी का प्रयास कि बीजेपी ने जोधपुर की सूरसागर सीट से वरिष्ठ नेत्री सूर्यकांता व्यास का टिकट क्या काटा, सीएम अशोक गहलोत देर रात 12 बजे सूर्यकांता जीजी के घर मिलने पहुंच गए और संवेदना व्यक्त की।
गहलोत ने कहा- जीजी ने मेरी तारीफ की थी
सीएम अशोक गहलोत ने सूर्यकांता जीजी की टिकट कटने की यह वजह बताई है कि जीजी ने उनकी तारीफ की थी, इसलिए बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया। बता दें कि सीएम अशोक गहलोत भी जोधपुर से जीतकर मुख्यमंत्री बने हैं। वहीं उनके और सूर्यकांता व्यास के बड़े ही मधुर संबंध रहे हैं। सीएम गहलोत सूर्यकांता को अपनी बड़ी बहन मानते हैं।
प्रचार के दौरान भरी हुंकार
इधर एक दिन पहले सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर में चुनाव प्रचार करते वक्त बीजेपी के खिलाफ हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि 2020 में उनकी सरकार गिराने का असफल प्रयास किया गया था। गहलोत बोले कि जिन लोगों ने यह नाकाम कोशिश की थी उन्हें यह पता नहीं था कि उनका पाला किससे पड़ा है। गहलोत ने कहा कि वे 3 मर्तबा राज्य की मुख्यमंत्री रहे और हर बार अपना कार्यकाल पूरा किया है। लोगों ने सोचा कि वे मेरे खिलाफ सफल हो जाएंगे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनका पाला किससे पड़ा है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari