राजस्थान में 200 विधानसभाओं में से 199 सीट पर ही कई बार से चुनाव क्यों हो रहा, जानिए इसकी मुख्य वजह

BP Shrivastava | Dec 02, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में 200 विधानसभाओं में से 199 सीट पर ही कई बार से चुनाव क्यों हो रहा, जानिए इसकी मुख्य वजह
राजस्थान में 200 विधानसभाओं में से 199 सीट पर ही कई बार से चुनाव क्यों हो रहा, जानिए इसकी मुख्य वजह

राजस्थान में कुल विधानसभा सीटें 200 हैं, पर कई बार से यहां 199 सीटों पर ही चुनाव हो रहा है। प्रदेश में पिछले कई बार से ऐसा अपशुकन हो रहा है। यहां जानते हैं आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।

JAIPUR. राजस्थान में कुल विधानसभा सीटें 200 हैं, पर कई बार से यहां 199 सीटों पर ही चुनाव हो रहा है। प्रदेश में पिछले कई बार से ऐसा अपशुकन हो रहा है कि विधानसभा चुनाव के शुरुआत में सारी तैयारियां 200 सीटों के हिसाब से होती है, लेकिन नामांकन तक सब ठीक चलता है। प्र‍त्याशी भी कुछ दिनों तक मैदान में प्रचार में जुटा रहता है, पर चुनाव से पहले निधन हो जाता है और संबंधित विधानसभा का चुनाव स्थगित हो जाता है। आखिरकार आंकड़ा 199 सीट पर चुनाव होने तक अटक जाता है।

श्रीकरणपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी का निधन

राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों के लिए ही चुनाव कराए गए। एक सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया। श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर निर्वाचन सीट पर चुनाव रोका गया है। यहां कांग्रेस के वर्तमान विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर (75) थे। कांग्रेस ने उन्हें फिर से चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन 15 नवंबर को अचानक उनका निधन हो गया, ऐसे में चुनाव आयोग ने इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया।

लगातार तीसरा चुनाव जहां एक सीट पर चुनाव स्थगित हुआ

राजस्थान की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीट सिंह के निधन के कारण चुनाव स्थगित किया गया है। अब इस सीट पर मुख्य चुनाव के बाद उपचुनाव कराया जाएगा। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर अलग से घोषणा की जाएगी। राजस्थान में यह लगातार तीसरा विधानसभा चुनाव है जबकि एक सीट पर चुनाव स्थगित किया गया है। इससे पहले साल 2018 और 2013 के विधानसभा चुनाव में भी एक सीट पर चुनाव नहीं हुए थे यानी उस समय भी 199 सीटों पर ही चुनाव हुए थे।

किसी सीट पर चुनाव स्थगित होने का नियम

राजस्थान की एक सीट पर चुनाव जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 52 के प्रावधानों के तहत चुनाव स्थगित किया गया है। इस नियम के अंतर्गत यदि किसी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी की नामांकन या वोटिंग से पहले मृत्यु हो जाती है, तो उस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया जाता है। इसके कुछ दिनों बाद चुनाव आयोग दोबारा से वोटिंग की नई तारीख घोषित करता है। पहले ऐसा निर्दलीय प्रत्याशी की मौत पर भी होता था, लेकिन अब यह नियम सिर्फ मान्यता प्राप्त दल के प्रत्याशियों पर ही लागू होता है।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान समाचार
  • Rajasthan Assembly elections
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • elections have been held on 199 assembly seats in Rajasthan several times
  • Reason for elections on 199 seats
  • 200 assembly seats in Rajasthan
  • राजस्थान में कई बार से 199 विधानसभा सीटों पर ही चुनाव
  • 199 सीट पर चुनाव की वजह
  • राजस्थान में 200 विधानसभा सीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा