बहन की शादी में प्रिंयका नहीं करेंगी शिरकत, खास महाराणा सुईट में नजर आएगी दुल्हन, 10 लाख किराए वाले रूम में हो रही चूड़ा सेरेमनी
The Sootr | Sept 23, 2023, 24:00 IST
बहन की शादी में प्रिंयका नहीं करेंगी शिरकत, खास महाराणा सुईट में नजर आएगी दुल्हन, 10 लाख किराए वाले रूम में हो रही चूड़ा सेरेमनी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए धीरे-धीरे महमानों का आगमान शुरू हो गया है, लेकिन परिणीति की बड़ी बहन प्रिंयका चोपड़ा अपने पति और बेटी के साथ अभी तक उदयपुर नहीं पहुंची हैं
UDAIPUR. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा कल 24 सितंबर को शादी करने जा रहे हैं। दोनों शुक्रवार को उदयपुर पहुंच गए थे। आज से शादी के फंक्शन भी शुरू होने जा रहे हैं। धीरे-धीरे महमानों का आगमान भी शुरू हो गया है। लेकिन परिणीति की बड़ी बहन प्रिंयका चोपड़ा अपने पति और बेटी के साथ अभी तक उदयपुर नहीं पहुंची हैं। हालांकि, आज सुबह 10 बजे परिणीति की चूड़ा सेरेमनी भी शुरू हो गई।
बता दें कि दोनों कपल्स उदयपुर के होटल लीला पैलेस में शादी करने जा रहे हैं। परिणीति की चूड़ा सेरेमनी इस होटल के जिस रूम में हो रही है उसका किराया 10 लाख रुपए है। परिणीति खास महाराणा सुईट में नजर आएंगी। बता दें कि परीणीति और राघव शुक्रवार को अपने परिवार के साथ उदयपुर पहुंच गए थे। परिणीति का परिवार होटल लीला और राघव का परिवार ताज लेक पैलेस में रुका हुआ है।
उदयपुर पहुंचने के बाद शुक्रवार को मेंहदी सेरेमनी की गई, जिसमें दोनों परिवार मौजूद रहे। उसके बाद लीला पैलेस के शीश महल में डिनर रखा गया। शीश महल होटल के सबसे बेहतर डाइनिंग एरिया में आता है। जहां पिछोला लेक का किनारा लगता है और सामने अरावली की पहाड़ियां हैं।
शनिवार शाम को संगीत आयोजित होगा, जो कि 90s थीम पर होगा। इस दौरान खास ड्रैस कोड रखा गया है। रविवार को राघव बारात बोट्स के जरिए होटल ताज लेक पैलेस से महज 400 मीटर दूर होटल लीला तक बारात लेकर पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि राघव की डिमांड पर खास तौर पर होटल लीला पैलेस में विटेंज कार भी मंगवाई गई है। इसे दिल्ली से आए खास फूलों से सजाया जाएगा।
इस रॉयल शादी में राजनीति से लेकर सिनेमा से बड़ी-बड़ी हस्तियां मौजूद होंगी। इस दौरान दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के शनिवार दोपहर तक उदयपुर पहुंच सकते हैं। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर, वरुण धवन भी शनिवार को लेकसिटी पहुंच जाएंगे। हालांकि, बड़ी बहन प्रिंयका अभी तक नहीं पहुंची हैं। इन मेहमानों के स्वागत के लिए खास तैयारियां की गईं हैं। इस दौरान 180 लग्जरी गाड़ियों का काफिला तैयार किया गया है।
शादी के बंधन में बंधने जा रहे परिणीति और राघव की नेटवर्थ की अगर बात की जाए तो परिणीति, राघव से ज्यादा कमाती हैं। परिणीति चोपड़ा की कुल नेटवर्थ 60 करोड़ रुपए की है। फिल्मों के अलावा परिणीति ब्रांड एंडोर्समेंट में भी अच्छी कमाई कर लेती हैं। वहीं, आप सांसद राघव चड्डा के पास कुल 50 लाख की संपत्ति है। जबकि उनकी चल संपत्ति 37 लाख रुपए की है। देखा जाए तो परिणीति, राघव से 120 गुना ज्यादा कमा लेती हैं।
10 लाख किराए वाले रूम में हो रही चूड़ा सेरेमनी
मेंहदी सेरेमनी में शामिल हुए दोनों परिवार
90s थीम पर होगी संगीत सेरेमनी
क्या बहन की शादी में नहीं आएंगी प्रिंयका?
राघव से 120 गुना ज्यादा कमातीं हैं परिणीति
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari