कोलारस में सिंधिया ने कांग्रेसियों को बताया विदेशी पक्षी, बोले- 2018 में कांग्रेस के पास था विकास का लापता मॉडल

Vikram Jain | Nov 14, 2023, 24:00 IST
Share
कोलारस में सिंधिया ने कांग्रेसियों को बताया विदेशी पक्षी, बोले- 2018 में कांग्रेस के पास था विकास का लापता मॉडल
कोलारस में सिंधिया ने कांग्रेसियों को बताया विदेशी पक्षी, बोले- 2018 में कांग्रेस के पास था विकास का लापता मॉडल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

BHOPAL.केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार 14 नवंबर को शिवपुरी पहुंचे। उन्होंने कोलारस विधानसभा क्षेत्र के खतौरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी सरकार बनने के बाद विकास का लापता मॉडल लेकर आई थी। कांग्रेस के उस लापता विकास मॉडल में सड़क, बिजली, पानी, घर और अनाज जैसी हर सुविधा लापता थी। बता दें कि 2018 में कांग्रेस की सरकार बनाने में सिंधिया की भी खास भूमिका थी। सिंधिया ने कांग्रेसियों को विदेशी पक्षी भी कहा।

कांग्रेस ने जनता के लिए कभी काम नहीं किया

सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस ने जनता के लिए कभी काम नहीं किया और आगे भी नहीं करेगी । सिंधिया ने कहा कि अब जबकि चुनाव का समय आया है तो कांग्रेसी विदेशी पक्षियों की तरह यहां आ गए हैं। ठंड में अपना बसेरा खोजने। कांग्रेस को हमेशा से कुर्सी ही प्यारी रही है। वहीं बीजेपी का मकसद जनता का विकास रहा है।

बीजेपी कार्यकर्ता होने पर गर्व

सिंधिया ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं। बीजेपी की नींव मेरी दादी ने रखी थी। वहीं बीजेपी को अटलबिहारी जैसे नेता ने मार्गदर्शन दिया है। बीजेपी के के रोम -रोम में मां भारती बसती है। आज बीजेपी ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चांद पर भी देश का झंडा फहरा दिया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने पाकिस्तान के आतंकवाद को भी करारा जवाब दिया है।

राम मंदिर का सपना पूरा

सिंधिया ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने कश्मीर से 370 की हटाया और कश्मीर के विकास को सुनिश्चित किया है। बीजेपी ने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के हर भारतीय के सपने को भी साकार किया है। सिंधिया ने शिवपुरी के विकास की बात भी कही। उन्होंने कहा कि शिवपुरी का विकास उनके परिवार का हमेशा से सपना रहा है। मेरे पूर्वजों ने ही आधुनिक शिवपुरी का विकास किया है।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • MP Assembly elections
  • Union Minister Jyotiraditya Scindia
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • एमपी विधानसभा चुनाव
  • Scindia's election rally in Kolaras
  • Scindia called Congressmen foreign birds
  • कोलारस में सिंधिया की चुनावी सभा
  • सिंधिया ने कांग्रेसियों को कहा विदेशी पक्षी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा