अलीगढ़ में महिला ने पति के साथ बाहर न घुमाने पर रिश्ता खत्म कर दिया, कराया गर्भपात

Reena Sharma Vijayvargiya | May 17, 2025, 17:15 IST
Share
The sootr
The sootr

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जो दिल को झकझोर देती है। 26 वर्षीय एक महिला ने हिम्मत जुटाकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया उसकी जिंदगी 'कैद' हो गई थी।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां 26 वर्षीय महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और बताया कि पति उसे 4 माह के गर्भावस्था के चलते भी बाहर कही घूमाने नहीं ले गया और उसे मानसिक रूप से प्रताडि़़त भी किया जाता है। महिला का कहना है कि वह लगातार 'कैद' जैसी स्थिति में रह रही थी।

खबर यह भी : रिश्वतखोरी की शिकायत मिलने पर अब सीधे कलेक्टर होंगे सस्पेंड

पत्नी ने कहा ये है रिश्ता टूटने की खास वजह

  • मानसिक उत्पीडऩ : महिला ने दावा किया कि उसका पति किसी भी सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम में उसे नहीं ले जाता था। वह उसे अपने ही घर में बंद करके रखता था।
  • मायके नहीं जाने देता था पति :- महिला ने बताया कि उसे अपने माता-पिता से मिलने तक नहीं दिया जाता था। जब उसने मायके जाने की बात कही तो पति ने मना कर दिया।
  • स्वतंत्रता की कमी :- उसका कहना है कि पति के व्यवहार के चलते वह डिप्रेशन में चली गई और अंतत: उसने गर्भपात का फैसला लिया

पति का पक्ष

पति ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह बिजनेस में व्यस्त था, इसलिए समय नहीं निकाल पाया। उसका कहना है कि उसने पत्नी को कभी जानबूझकर नहीं रोका और जो हुआ, वह गलतफहमी का नतीजा है।

खबर यह भी : इंदौर में हिंदू–मुस्लिम में बंटे किन्नर, पंढ़रीनाथ थाने में की शिकायत में बताया इस्लाम धर्म पालन करने का रहता है दबाव

गर्भपात और कानूनी पहलू

महिला ने अपनी मर्जी से मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी कराया। हालांकि, उसने आरोप लगाया कि यह स्थिति पति की उपेक्षा और असहयोग के चलते उत्पन्न हुई। थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

खबर यह भी : इलाहाबाद हाई कोर्ट : गर्भावस्था को जारी रखना या गर्भपात कराना ये अब महिला का फैसला

समाज में उठते सवाल

  • इस घटना ने कई सामाजिक सवाल खड़े कर दिए हैं
  • क्या भावनात्मक उपेक्षा भी तलाक का कारण बन सकती है?
  • विवाह में स्वतंत्रता और सम्मान की परिभाषा क्या है?
  • मानसिक उत्पीडऩ की सीमा कौन तय करेगा?
  • मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट | थाने में शिकायतें
Tags:
  • उत्तर प्रदेश
  • थाने में शिकायत
  • मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट
  • मानसिक
  • कानून
  • अलीगढ़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि