कुट्टू के आटे में मिला मल-मूत्र, खाने से बीमार हुए थे 250 लोग
Sourabh Bhatnagar | Sept 08, 2024, 13:36 IST
कुट्टू के आटे में मिला मल-मूत्र
उत्तर प्रदेश के मथुरा में कुट्टू के आटे में जानवरों का मल-मूत्र मिलने का मामला सामने आया है। इस आटे से बनी की पूड़ी-पकौड़ी खाने के बाद 250 से अधिक लोग बीमार हो गए थे।
उत्तर प्रदेश के मथुरा ( Mathura ) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन कुट्टू के आटे ( Buckwheat Flour ) से बनी पूड़ी-पकौड़ी खाने के बाद 250 से अधिक लोग बीमार हो गए थे जिन्हें अस्पताल में भार्ती करवाया गया था। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। घटना के बाद एफएसडीए ( Food Safety And Drug Administration ) ने कुट्टू के आटे के सैंपल जांच के लिए आगरा भेजे थे। जांच में पाया गया है कि आटे में जानवरों का मलमूत्र मिला हुआ था और इसी आटे से बने व्यंजनों को खाकर लोग बीमार हुए थे।
आगरा स्थित राजकीय खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला में हुई जांच के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने खुलासा किया है कि कुट्टू के आटे में चूहे, गिलहरी जैसे जानवरों का मल-मूत्र पाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि आटे की पिसाई के दौरान कुट्टू को ठीक से साफ नहीं किया गया था, जिसके कारण यह मल-मूत्र भी उसमें पिस गया।
ये भी पढ़ें...यूपी के बांदा की शहजादी को दुबई में मौत की सजा!, मां-बाप ने PM मोदी से लगाई गुहार, जानें पूरा मामला
आटे के रखरखाव में लापरवाही के आरोप में मथुरा जिले के 5 खाद्य कारोबारी और विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए खाद्य सहायक आयुक्त ने बताया कि खाद्य कारोबारी व विक्रेताओं के कुट्टू के आटा का ठीक से रखरखाव न करने के कारण वो और ज्यादा दूषित हो गया था।
ये भी पढ़ें...हमें ओल्ड पेंशन ही चाहिए... एक सुर में कर्मचारियों ने किया यूपीएस का विरोध
मामले में खाद्य सहायक आयुक्त ने जिले के खाद्य कारोबारी व विक्रेताओं को चेतावनी दी है। खाद्य सहायक आयुक्त का कहना है कि जिले में कोई भी दुकानदार खुले में आटे की बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जिन दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है, वह कुट्टू का आटा नहीं बेचेंगे। उन्होंने कहा कि आदेश का पालन न होने पर संबंधित धाराओं में दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
आटे में चूहे, गिलहरी जैसे जानवरों का मिला मल-मूत्र
ये भी पढ़ें...यूपी के बांदा की शहजादी को दुबई में मौत की सजा!, मां-बाप ने PM मोदी से लगाई गुहार, जानें पूरा मामला
रख- रखाव में हुई लापरवाही
ये भी पढ़ें...हमें ओल्ड पेंशन ही चाहिए... एक सुर में कर्मचारियों ने किया यूपीएस का विरोध
खाद्य सहायक आयुक्त ने दी चेतावनी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA