बीजेपी से नाराजगी की अटकलों के बीच अपर्णा यादव ने संभाला यूपी महिला आयोग के उपाध्यक्ष का पद
Sourabh Bhatnagar | Sept 11, 2024, 17:37 IST
दूर हुई नाराजगी!
बीजेपी से नाराजगी की अटकलों के बीच पार्टी नेता अपर्णा यादव ने उत्तर प्रदेश महिला आयोग के उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। आपको बता दें कि अपर्णा ने उपाध्यक्ष बनाए जाने के 8 दिन बाद पदभार ग्रहण किया है।
बीजेपी नेतृत्व से नाराज होने की खबरों के बीच आखिरकार समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव ( Aparna Yadav ) ने उत्तर प्रदेश महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद का जिम्मा संभाल लिया है। अपर्णा के इस कदम से उनके फिर से समाजवादी पार्टी में जाने की अटकलें भी दूर हो गई हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों अपर्णा ने गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की थी। वहीं, उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी। अपर्णा ने पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी से नाराज होने की खबरों पर जवाब भी दिया है।
BJP से नाराजगी पर ये बोलीं
नई जिम्मेदारी संभालने के बाद अपर्णा ने कहा कि इससे वह खुश हैं और महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने के लिए तैयार हैं। अपर्णा ने बीजेपी से नाराजगी के सवालों पर कहा कि ऐसी कोई नाराजगी नहीं है, अब तक मैं महिलाओं के मुद्दे पर जमीन पर काम करती रही हूं और अब यह काम फुल टाइम करूंगी। अपर्णा ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह ऐसा काम है, जो मेरे दिल के करीब है और मैं इसको लेकर पार्टी की आभारी हूं। आपको बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपर्णा को बधाई दी है।
ये भी पढ़ें...UP Politics: BJP को झटका देने की तैयारी में अपर्णा यादव!, चाचा शिवपाल से किया है संपर्क
अपर्णा यादव ने 'बीजेपी परिवार' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान 'परशुराम' और खुद की तुलना ‘एकलव्य’ से करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली होने के बावजूद उन्हें अवसर नहीं दिया जा रहा था। अपर्णा ने कहा कि अब वह महाभारत के 'अर्जुन' की तरह काम करेंगी।
ये भी पढ़ें...सीएम योगी का अखिलेश पर जोरदार हमला, बोले- आदमखोर भेड़िए की तरह चाचा-भतीजे ने मचाया उत्पात, बुलडोजर पर दिया यह जवाब
मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav ) की छोटी बहू अपर्णा यादव ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का दामन थामा था। उन्होंने अखिलेश यादव से नाराज होकर सपा को अलविदा कहा था। अब ढाई साल बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया हैं। सूत्रों का दावा था कि अपर्णा महिला आयोग में उपाध्यक्ष पद मिलने से नाराज चल रही थीं। वह उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने को तैयार नहीं थीं।
2022 में अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट सीट से टिकट मिलने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन बीजेपी ने ऐसा नहीं हुआ। निकाय चुनाव में भी उनके हाथ खाली रहे। इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने उन्हें मौका नहीं दिया। उन्होंने बीजेपी में रहते कभी सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव और यादव परिवार के खिलाफ कुछ नहीं बोला।
BJP से नाराजगी पर ये बोलीं अपर्णा यादव
ये भी पढ़ें...UP Politics: BJP को झटका देने की तैयारी में अपर्णा यादव!, चाचा शिवपाल से किया है संपर्क
खुद को एकलव्य और पीएम को परशुराम बताया
ये भी पढ़ें...सीएम योगी का अखिलेश पर जोरदार हमला, बोले- आदमखोर भेड़िए की तरह चाचा-भतीजे ने मचाया उत्पात, बुलडोजर पर दिया यह जवाब
क्यों नाराज थीं अपर्णा यादव
2022 में अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट सीट से टिकट मिलने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन बीजेपी ने ऐसा नहीं हुआ। निकाय चुनाव में भी उनके हाथ खाली रहे। इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने उन्हें मौका नहीं दिया। उन्होंने बीजेपी में रहते कभी सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव और यादव परिवार के खिलाफ कुछ नहीं बोला।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari