मप्र में विधानसभा चुनाव की वोटिंग की बीच कुछ मतदान केंद्रों पर हिंसा, गोलीबारी में एक की मौत, कुछ प्रत्याशियों पर भी हमले

Jitendra Shrivastava | Nov 17, 2023, 24:00 IST
Share
मप्र में विधानसभा चुनाव की वोटिंग की बीच कुछ मतदान केंद्रों पर हिंसा, गोलीबारी में एक की मौत, कुछ प्रत्याशियों पर भी हमले
मप्र में विधानसभा चुनाव की वोटिंग की बीच कुछ मतदान केंद्रों पर हिंसा, गोलीबारी में एक की मौत, कुछ प्रत्याशियों पर भी हमले

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार 17 नवंबर को मतदान संपन्न हो गया, लेकिन कुछ मतदान केंद्रों पर उपद्रवी नहीं माने।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार 17 नवंबर को मतदान संपन्न हो गया। अधिकांश स्थानों पर शांति-व्यवस्था कायम रही, लेकिन कुछ मतदान केंद्रों पर उपद्रवी नहीं माने। भिंड जिले की मेहगांव सीट पर बीजेपी प्रत्याशी राकेश शुक्ला पर मानहड़ गांव में पथराव हुआ। इसमें वे घायल हो गए। उनकी गाड़ी का कांच टूट गया। इस घटना के बाद मानहड़ गांव में ही कृष्णा भदौरिया नाम के युवक को झड़प के दौरान गोली लगी। घायल युवक ने मेहगांव से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल भदौरिया पर गोली चलाने का आरोप लगाया।

दिमनी में भी हिंसा

दिमनी सीट के पोलिंग बूथ क्रमांक 147 और 148 पर पत्थरबाजी की घटना हुई। दोनों तरफ से फायरिंग की भी बात कही गई। हिंसा के बाद वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए। वहीं मुरैना से भी पत्थरबाजी हुई। मुरैना डीएसपी विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि मुरैना में झड़प में एक व्यक्ति के सिर पर चोट आई। कुछ ग्रामीणों ने गोली चलने की शिकायत की, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई।

छतरपुर में एक की मौत

छतरपुर जिले की राजनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा पर हमला हो गया। उन्हें बचाने की कोशिश में उनके साथी सलमान खान की मौत हो गई। कुछ लोगों ने गाड़ी रोककर नातीराजा पर बंदूक तान दी। उन्हें बचाने के लिए सलमान आगे आए तो बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार, कुल्हाड़ी और डंडों से वार कर दिए।

सुमावली में प्रत्याशियों को करना पड़ा नजरबंद

शांतिपूर्ण वोटिंग कराने के लिए सुमावली सीट के बीजेपी, कांग्रेस और बीएसपी के प्रत्याशियों को पुलिस ने नजरबंद करना पड़ा। एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक जिले की दिमनी-जौरा सहित अन्य सीटों पर शांतिपूर्ण चुनाव कराने ले लिए दिमनी के प्रत्याशियों को नजरबंद रखा गया। पुलिस प्रशासन ने तीनों प्रत्याशियों को पुलिस लाइन में अलग-अलग कमरे में नजरबंद किया।

ब्यावरा में भी हुई हिंसा

राजगढ़ जिले की ब्यावरा सीट के खनोटा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम दांगी के भाई गोवर्धन दांगी की गाड़ी पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया और उनके साथ मारपीट कर दी। हालांकि, उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। वहीं बहादुरपुरा गांव में भाजपा के महामंत्री अमित शर्मा व उनके साथियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमे अमित शर्मा वा उनके साथियों को गंभीर चोट आई है।

इंदौर में भी बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

AANSU GAS.png
AANSU GAS.png

वोटिंग के दौरान इंदौर में भी हिंसा देखेने को मिली। जिले की राऊ विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग से पहले गुरुवार देर रात बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसके बाद भंवरकुआ थाने के बाहर जुटकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया, जहां पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मप्र विधानसभा चुनाव
  • voting for assembly elections in Madhya Pradesh
  • violence at some polling stations
  • one dead in firing
  • some candidates also attacked
  • मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की वोटिंग
  • कुछ मतदान केंद्रों पर हिंसा
  • गोलीबारी में एक की मौत
  • कुछ प्रत्याशियों पर भी हमले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा