86 माह के एरियर्स पर आर-पार की जंग! सीधा सरकार को घेरेगा 'एक मांग एक मंच'
VINAY VERMA | Published:
cg-govt-employees-86-month-da-arrears-protest-raipur
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी 2017 से 2026 तक के 86 महीनों के DA एरियर भुगतान को लेकर आंदोलन के मूड में हैं। ‘एक मांग एक मंच’ के नेतृत्व में रायपुर सहित पूरे प्रदेश में बैठकें हो चुकी हैं।
अपने 86 महीने के एरियर्स को लेकर छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों ने हुंकार भर दी है! अब हक की लड़ाई कागजों से निकलकर सीधे मैदान में आ गई है। 'एक मांग एक मंच' ने साफ कर दिया है कि अब और इंतजार बर्दाश्त नहीं होगा। रायपुर सहित पूरे प्रदेश में हुई बैठकों ने सरकार की नींद उड़ाने का पूरा प्लान तैयार कर लिया है।
साल 2017 से 2026 तक का कुल 86 महीने का DA एरियर बाकी है। यह कर्मचारियों के पसीने की कमाई है। इतने सालों से अपनी ही रकम के लिए तरस रहे कर्मचारियों का धैर्य अब टूट चुका है। मंच ने ठान लिया है कि जब तक पिछला हिसाब बराबर नहीं होता, आंदोलन थमेगा नहीं।
संगठन ने एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है। उन्होंने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर नहीं करने का कड़ा फैसला लिया है। वजह साफ है-सरकार अक्सर अदालती कार्यवाही को ढाल बनाकर भुगतान टाल देती है। कर्मचारियों का कहना है कि अब यह बहानेबाजी नहीं चलेगी। अब सीधी बात सीधे मुख्यमंत्री से होगी।
संगठन अब अगले दो महीनों में जिला स्तर पर अपना विस्तार करने जा रहा है। कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि वे अपनी जायज मांगों से एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। यह 86 महीनों के संघर्ष का अंत है या एक बड़े संग्राम की शुरुआत? यह अब सरकार के अगले कदम पर निर्भर करता है।
छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारी एक बार फिर करेंगे सरकार के खिलाफ आंदोलन, 11 मांगे होंगी विषय
CG News | सरकार को जगाने आंदोलन का सहारा लेंगे सरकारी कर्मचारी और पेंशनर | छत्तीसगढ़
CG News | 24 घंटे में खत्म करो हड़ताल : सरकार, मांगें मानने तक नहीं करेंगे : NHM कर्मचारी
छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों का आंदोलन
86 महीनों का हिसाब
कोर्ट कचहरी का खेल खत्म
मंच के 4 प्रस्ताव
एक मांग एक मंच ने बैठक में चार ऐसे प्रस्ताव रखे, जिन्होंने पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में जोश भर दिया है।
- मोदी की गारंटी- एरियर को 'मोदी की गारंटी' वाली मांगों में शामिल कर सीधे मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री से चर्चा होगी।
- विशाल सम्मेलन- रायपुर में सीएम की मौजूदगी में कर्मचारियों की ताकत का प्रदर्शन होगा।
- कैशलेस इलाज- सरकारी कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग पर मुहर लगी है।
- पेंशनरों का सम्मान: पेंशनरों को भी इस एरियर की लड़ाई में बराबर का हकदार माना गया है।
हक दो या आंदोलन झेलो
ये खबरें भी पढ़ें...
CG News | सरकार को जगाने आंदोलन का सहारा लेंगे सरकारी कर्मचारी और पेंशनर | छत्तीसगढ़
CG News | 24 घंटे में खत्म करो हड़ताल : सरकार, मांगें मानने तक नहीं करेंगे : NHM कर्मचारी
छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों का आंदोलन
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
By Sandeep Kumar
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
By Ramanand Tiwari
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
By Sandeep Kumar
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
By Jageshwar Prasad
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
By Sandeep Kumar