CGPSC 2025 प्री का रिजल्ट जारी, तीन हजार से ज्यादा अभ्यर्थी सिलेक्ट, मई में होगा मेंस

Aman Vaishnav | Mar 26, 2026, 09:30 IST
Share
cgpsc prelims result 2025 declared mains exam dates
cgpsc prelims result 2025 declared mains exam dates

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नीचे दी गई वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। पास होने वाले अभ्यर्थी ही मई में होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की प्रीलिम्स (CGPSC Prelims) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वो अब आयोग की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CGPSC द्वारा आयोजित यह परीक्षा छत्तीसगढ़ सरकार के अलग-अलग प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए होती है। प्रीलिम्स में पास उम्मीदवार अब अगली स्टेज यानी मेंस परीक्षा (Mains) में बैठेंगे।

5a038874-648
5a038874-648

मई में होगी मेंस की परीक्षा

प्रीलिम्स परीक्षा 22 फरवरी 2026 को कुल 265 पदों के लिए हुई थी। परीक्षा जारी अधिसूचना के मुताबिक,राज्य सेवा की मेंस परीक्षा (Mains) 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को होगी। जो उम्मीदवार मेंस परीक्षा देने वाले हैं उनके लिए ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी है। इस बारे में पूरी जानकारी आयोग द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी।

इंटरव्यू होगा तीसरा चरण

जो उम्मीदवार मेंस परीक्षा में सफल होंगे उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। राज्य सेवा परीक्षा को छत्तीसगढ़ (छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रिजल्ट) की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है।

FAQ

  1. CGPSC प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट कैसे चेक करें?
    सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं। वहां होम पेज पर Result वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी परीक्षा का नाम चुनकर पीडीएफ डाउनलोड करें। लिस्ट में अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट देखें।
  2. CGPSC मेंस परीक्षा कब होगी?
    आयोग ने मेंस परीक्षा के लिए मई का समय चुना है। यह परीक्षा 16 मई से शुरू होकर 19 मई तक चलेगी। कुल चार दिनों तक लिखित परीक्षा का आयोजन होगा।
  3. CGPSC मुख्य परीक्षा के लिए कुल कितने छात्र चुने गए हैं?
    प्रीलिम्स के आधार पर कुल तीन हजार 921 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। शुरुआत में करीब तीन हजार 975 उम्मीदवारों को चुनने का लक्ष्य था। वर्गवार डेटा के हिसाब से संख्या में थोड़ा बदलाव हुआ। अब ये उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
ये खबरें भी पढ़िए...

CGPSC 2021 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला! सरकार की याचिका खारिज

CGPSC सिविल जज रिजल्ट जारी, अंजुम आरा बनीं टॉपर, देखें टॉप-3 की लिस्ट

शिक्षक भर्ती: न एग्जाम, न फॉर्म की झंझट, बस इंटरव्यू दें और पाएं नौकरी

छत्तीसगढ़ न्यूज: छात्रों के लिए मुसीबत बने बड़े बाल, स्कूल में परीक्षा देने से रोका, छिड़ गई तीखी बहस

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
  • प्रीलिम्स परीक्षा
  • CGPSC Prelims
  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रिजल्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा