IPL 2026 में एमपी के खिलाड़ी मचाएंगे धमाल, पहली बार 10 से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका

Aman Vaishnav | Mar 27, 2026, 12:00 IST
Share
ipl 2026 madhya pradesh players list
ipl 2026 madhya pradesh players list

IPL के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। इस बार मध्य प्रदेश के 12 खिलाड़ी धमाल मचाने के लिए एकदम तैयार हैं। ये 12 खिलाड़ी IPL में अलग-अलग टीमों से खेलते नजर आएंगे। इन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने कुल 47 करोड़ 40 लाख रुपए खर्च किए हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन कल यानी 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस बार यह सीजन मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास बनने वाला है। पहली बार राज्य के 12 खिलाड़ी अलग-अलग सात टीमों की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। इन खिलाड़ियों पर कुल 47 करोड़ 40 लाख रुपए खर्च हुए हैं। ये अभी तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व और कमाई का रिकॉर्ड है।

5aa10c30-e52
5aa10c30-e52

पहली बार खेल रहे इतने खिलाड़ी

पहले मध्यप्रदेश के आईपीएल खिलाड़ियों की संख्या सात या आठ तक ही रहती थी। अब तक एमपी से एक साथ इतने खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेले थे। पिछले सीजन में सिर्फ आठ खिलाड़ी एमपी से आईपीएल में थे। इस बार सबसे ज्यादा चार खिलाड़ी इंदौर, दो-दो खिलाड़ी भोपाल और जबलपुर की और से IPL 2026 खेल रहे हैं।

Explained: IPL 2026's ball change and catch completion rules that dominated  Captains Meet – Firstpost
Explained: IPL 2026's ball change and catch completion rules that dominated Captains Meet – Firstpost

IPL 2026 में दिखेंगे युवा चेहरे

इस बार IPL 2026 में तीन नए चेहरे पहली बार खेलते हुए नजर आ सकते हैं। मंगेश यादव, अक्षत रघुवंशी और शिवांग कुमार पहली बार आईपीएल में डेब्यू कर सकते हैं। इसके अलावा राजस्थान के सीकर और एमपी से रणजी खेलने वाले कुलवंत खेजरोलिया भी पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं।

IPL 2026 में धूम मचाने को तैयार ट्रक ड्राइवर का बेटा, RCB ने खरीदने के लिए  खर्च कर द‍िए थे 5.20 करोड़ रुपये - truck driver son Mangesh Yadav ready for  ipl
IPL 2026 में धूम मचाने को तैयार ट्रक ड्राइवर का बेटा, RCB ने खरीदने के लिए खर्च कर द‍िए थे 5.20 करोड़ रुपये - truck driver son Mangesh Yadav ready for ipl

रजत एमपी के सबसे महंगे खिलाड़ी

मध्य प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों ने आईपीएल नीलामी में अपनी प्रतिभा दिखाई है। इसमें इंदौर के खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आता है। रजत पाटीदार को बेंगलुरु ने 11 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि में बरकरार रखा है।

वहीं इंदौर के आवेश खान को लखनऊ ने नौ करोड़ 75 लाख में खरीदा है। वेंकटेश अय्यर बेंगलुरु के लिए सात करोड़ रुपए की कीमत पर खेलते नजर आएंगे। इनके अलावा भोपाल के शशांक सिंह को पंजाब ने पांच करोड़ 50 लाख और जबलपुर के मंगेश यादव को बेंगलुरु ने पांच करोड़ 20 रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।

इंदौर के रजत पाटीदार को मिली मप्र रणजी टीम की कमान, इस दिन खेला जाएगा पहला  मुकाबला
इंदौर के रजत पाटीदार को मिली मप्र रणजी टीम की कमान, इस दिन खेला जाएगा पहला मुकाबला

एमपी से उभरते खिलाड़ी

नीलामी के दूसरे छोर पर कई उभरते हुए सितारों ने भी अपनी जगह पक्की की है। रतलाम के आशुतोष शर्मा को दिल्ली ने तीन करोड़ 50 लाख में खरीदा है। वहीं सागर के अक्षत रघुवंशी को लखनऊ ने दो करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा है।

कम कीमत के बावजूद रीवा और भोपाल के युवाओं ने भी अपना प्रभाव छोड़ा है। रीवा के कुलदीप सेन, माधव तिवारी और शिवांग कुमार को कई टीमों ने बेस प्राइस से ऊपर की कीमतों पर चुना है। साथ ही भोपाल के अनिकेत वर्मा और जबलपुर के अरशद खान को भी बेस प्राइस से ऊपर में खरीदा है।

RCB finally fulfil Venkatesh Iyer quest, but is there room for him in a  settled core? | OneCricket
RCB finally fulfil Venkatesh Iyer quest, but is there room for him in a settled core? | OneCricket

MPL लीग से खिलाड़ियों को मिल रहा मौका

इंदौर और ग्वालियर में क्रिकेट का इंफ्रास्ट्रक्चर अब बेहतर हो गया है। एमपीएल (MPL) जैसी लीग के चलते खिलाड़ियों को ज्यादा मौके मिल रहे हैं। एमपीएल के चीफ कोच ब्रजेश तोमर के मुताबिक, अनिकेत वर्मा, शिवांग कुमार, अक्षत रघुवंशी और मंगेश यादव जैसे खिलाड़ी इसी प्लेटफॉर्म से निकलकर सामने आए हैं।

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ने को तैयार हैं आवेश खान, इस दिन करेंगे  वापसी - Punjab Kesari
IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ने को तैयार हैं आवेश खान, इस दिन करेंगे वापसी - Punjab Kesari

खिलाड़ीशहरटीमकीमत
रजत पाटीदारइंदौरबेंगलुरु11 करोड़ रुपए
आवेश खानइंदौरलखनऊनौ करोड़ 75 लाख रुपए
वेंकटेश अय्यरइंदौरबेंगलुरुसात करोड़ रुपए
शंशाक सिंहभोपालपंजाबपांच करोड़ 50 लाख रुपए
मंगेश यादवजबलपुरबेंगलुरुपांच करोड़ 20 लाख रुपए
आशुतोष शर्मारतलामदिल्लीतीन करोड़ 80 लाख रुपए
अक्षत रघुवंशीसागरलखनऊदो करोड़ 20 लाख रुपए
अरशद खानजबलपुरगुजरातएक करोड़ 30 लाख रुपए
कुलदीप सेनरीवाराजस्थान75 लाख रुपए
माधव तिवारीरीवादिल्ली40 लाख रुपए
अनिकेत वर्माभोपालहैदराबाद30 लाख रुपए
शिवांग कुमाररीवाहैदराबाद30 लाख रुपए
ये खबरें भी पढ़िए...

गली क्रिकेट खेलने वाली ग्वालियर की अनुष्का शर्मा का टीम इंडिया में चयन, टी-20 सीरीज में करेंगी धमाकेदार एंट्री

क्रिकेटर रवि विश्नोई और मानिनी कौशिक सहित 4 खिलाड़ी बने RPS, खेल कोटे में मिली सीधी नियुक्ति

IPL 2026 की टीमों के कप्तानों की लिस्ट, जानें किसके हाथ में किस टीम की कमान

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के चार मैच जयपुर में, पहला मैच 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा

Tags:
  • आवेश खान
  • इंडियन प्रीमियर लीग
  • वेंकटेश अय्यर
  • शंशाक सिंह
  • रजत पाटीदार
  • आशुतोष शर्मा
  • आईपीएल 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा