MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sanjay Dhiman | Mar 21, 2026, 21:02 IST
Share
mp top news  (32)
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, Investment Conclave:सीएम डॉ. मोहन यादव ने जयपुर में दिखाया विकास का रोडमैप, जंगल खत्म करने में एमपी अव्वल, CSE रिपोर्ट में खुलासा, 23 हजार हेक्टेयर जंगल सिर्फ 5 साल में गायब। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी टॉप न्यूज

MP-Rajasthan Investment Conclave : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जयपुर में दिखाया विकास का रोडमैप

JAIPUR. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान में 'इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश' को संबोधित किया। इस सेशन का उद्देश्य राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच औद्योगिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना था। मुख्यमंत्री ने दोनों राज्यों के रिश्तों को एक मजबूत परिवार के जैसा बताया। उन्होंने कहा कि "राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच रोटी-बाटी का रिश्ता..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जंगल खत्म करने में एमपी अव्वल, CSE रिपोर्ट में खुलासा, 23 हजार हेक्टेयर जंगल सिर्फ 5 साल में गायब

मध्यप्रदेश की पहचान उसके हरे-भरे जंगलों और बाघों से होती रही है, लेकिन अब राज्य की यह हरियाली गहरे संकट में है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायर्नमेंट की ताजा रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। विकास की अंधी दौड़ में हमारे जंगल तेजी से कंक्रीट में बदल रहे हैं।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ईद पर शाजापुर में तनाव, शहर काजी के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे

शाजापुर के कसेरा बाजार में काजी के सम्मान समारोह पर विरोध हुआ। विरोध डीजे बजाने को लेकर था। इस कारण पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। काजी रहमतुल्लाह ने निकाह..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आज दिन-रात बराबर 12-12 घंटे के, सूर्य की खास स्थिति के चलते बनी खगोलीय घटना, अब दिन बड़े और रातें होंगी छोटी

ujjain. आज, 21 मार्च को एक खास खगोलीय घटना "वसंत संपात" घट रही है। इस दिन सूर्य अपनी स्थिति में विषुवत रेखा पर बिल्कुल लंबवत आता है। इसका मतलब है कि पूरी पृथ्वी पर दिन और रात का समय बराबर होगा। इस घटना को वैज्ञानिक भाषा में "सौर विषुव" कहा जाता है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छिंदवाड़ा कलेक्टर को हाईकोर्ट की फटकार, कोर्ट ने कहा आंख मूंद कर जारी कर रहे आदेश, लगाया 50 हजार का जुर्माना

अवैध माइनिंग मामले में बिना जांच गलत ट्रक मालिक पर कार्रवाई करना छिंदवाड़ा कलेक्टर को भारी पड़ा। जबलपुर हाईकोर्ट ने इसे लापरवाह मानकर आदेश रद्द किया और 50 हजार का हर्जाना लगाया। कोर्ट ने कहा- अधीनस्थ की रिपोर्ट पर आंख मूंदकर फैसला लेना गलत है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

डीपीआई ने शिक्षकों को पात्रता साबित करने दिया आखिरी मौका

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खलबली के बीच डीपीआई में शिक्षकों को योग्यता साबित करने आखिरी अवसर दिया है। विशेष दक्षता एवं पात्रता परीक्षा 2026 के संबंध में आदेश जारी किया है।

लोक शिक्षण संचालनालय ऑनलाइन पंजीयन के लिए पोर्टल भी खोल दिया गया है। पोर्टल पर ऐसे शिक्षक 1 से 25 अप्रेल के बीच एम्पलाई आईडी के माध्यम से पंजीयन कर पाएंगे। डीपीआई ने टीईटी के बिना स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का ब्यौरा भी जिला शिक्षा अधिकारियों से मांगा है। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर के बिल्ड़र ने IAS भोंडवे और वानखेड़े पर लगाए आरोप, काम कराने रिटायर्ड IAS से भी लगाई एप्रोच

INDORE. इंदौर के तिरूमाला ग्रुप के मालिक निलेश मालपानी ने एक विवादित पोस्ट डाली। इसमें नगरीय प्रशासन विभाग में पदस्थ आईएएस संकेत भोंडवे व आईएएस कैलाश वानखेड़े (इंदौर के पूर्व अपर कलेक्टर) को लेकर आरोप लगाए। सरकारी सिस्टम में फैले भ्रस्टाचार की बात कही गई है और आरोप लगाए गए हैं कि अधिकारी महीनों फाइल को दबाए बैठे रहते हैं। लाखों रुपए की मांग की जाती है। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी सरकार ने 250 करोड़ का जेट विमान खरीदा, जल्द होगी डिलीवरी

मध्यप्रदेश सरकार ने 250 करोड़ रुपए की लागत से नया जेट विमान खरीदने का निर्णय लिया है। विमान का नाम चैलेंजर 3500 रखा गया है। इसे बाम्बार्डियर कंपनी बना रही है। विमान वर्तमान में कनाडा में तैयार हो रहा है। जून 2026 के अंत तक यह सरकार को सौंपा जाएगा।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में बिल्डर को ऐसे धमकाया- मैं हैरी बॉक्सर लॉरेंस गैंग का मेंबर, सुन संजय 15 करोड़ देने होंगे

इंदौर में तुकोगंज थाना एरिया के कारोबारी/बिल्डर संजय मोगरा (जैन) को लॉरेंस गैंग से आई धमकी ने सभी को हिला दिया है। पहले संजय जैन को फोन किया और जब संजय ने फोन नहीं उठाया तो वॉइस मैसेज किया। खुलकर कहा कि पुलिस को बता देना।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ईएसबी की तीन परीक्षा में नकल घोटाले में अलग-अलग रवैया, कंपनी का नाम किसी में भी नहीं

INDORE. ईएसबी में हाल ही में एक के बाद एक तीन नकल घोटाले सामने आए हैं। इसमें परीक्षा केंद्रों पर मिलीभगत और कम्प्यूटर के साथ छेड़छाड़ (कम्प्यूटर काम्प्रोमाइज) के जरिए खेल हुआ है। जेल प्रहरी व वनरक्षक परीक्षा में 109 उम्मीदवार संदिग्ध हैं, सिपाही भर्ती परीक्षा में 14 और आबकारी आरक्षक परीक्षा में 12 उम्मीदवारों पर शक है। लेकिन तीनों ही मामलों में मंडल ने अलग-अलग रवैया अपनाया है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • सुप्रीम कोर्ट
  • राजस्थान
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • लॉरेंस गैंग
  • नगरीय प्रशासन विभाग
  • हाईकोर्ट की फटकार
  • डीपीआई
  • ईएसबी
  • छिंदवाड़ा कलेक्टर
  • लोक शिक्षण संचालनालय
  • विवादित पोस्ट
  • एमपी टॉप न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती