जंगल खत्म करने में एमपी अव्वल, CSE रिपोर्ट में खुलासा, 23 हजार हेक्टेयर जंगल सिर्फ 5 साल में गायब

Aman Vaishnav | Mar 21, 2026, 09:23 IST
Share
mp forest land diversion cse report 2026 environmental crisis
mp forest land diversion cse report 2026 environmental crisis

मध्यप्रदेश के घने जंगलों पर अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हालिया रिपोर्ट के अनुसार राज्य में रिकॉर्ड तोड़ वन भूमि का डायवर्जन हुआ है। इसका सीधा असर प्रदेश की जैव विविधता और वन्यजीवों पर पड़ रहा है।

मध्यप्रदेश की पहचान उसके हरे-भरे जंगलों और बाघों से होती रही है, लेकिन अब राज्य की यह हरियाली गहरे संकट में है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायर्नमेंट की ताजा रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। विकास की अंधी दौड़ में हमारे जंगल तेजी से कंक्रीट में बदल रहे हैं।

क्या है CSE की रिपोर्ट में...

मध्यप्रदेश भारत में सबसे ज्यादा वन भूमि और वनावरण के लिए जाना जाता है, लेकिन अब एमपी की छवि को एक बड़ा झटका लगा है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायर्नमेंट ((स्टेट ऑफ इंडिया का पर्यावरण 2026)) की रिपोर्ट हैरान कर देने वाली है।

इसके मुताबिक पिछले 10 सालों में जितनी वन भूमि गैर-वानिकी कार्यों के लिए दी गई है, उसमें से 22% हिस्सा सिर्फ मध्यप्रदेश का है। मतलब कि बीते एक दशक में एमपी में 38 हजार 553 हेक्टेयर जंगल को विकास कार्यों के लिए हटा दिया गया। इनमें से 23 हजार 54 हेक्टेयर वन भूमि तो सिर्फ पिछले 5 सालों में ही डायवर्ट की गई हैं।

10 साल में इतनी जमीन का उपयोग

देश में पिछले दस साल में कुल 1 लाख 73 हजार 397 हेक्टेयर वन भूमि को अन्य उपयोग के लिए आवंटित किया गया है। यह हरियाणा राज्य के पूरे वन क्षेत्र और दिल्ली राज्य के कुल क्षेत्रफल से भी ज्यादा है। अकेले 2023-24 में करीब 29 हजार हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन को मंजूरी दी गई थी। देश में जितनी वन भूमि का डायवर्जन हुआ है, उसमें से आधा हिस्सा (49%) सिर्फ मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और गुजरात में हुआ है।

जंगलों की घटती संख्या का असर

मध्यप्रदेश में जंगलों की घटती संख्या का असर अब जैव विविधता पर नजर आने लगा है। बांधवगढ़, कान्हा टाइगर रिजर्वऔर पेंच टाइगर रिजर्व के आसपास अब कई बाघ बाहरी इलाके की लैंटाना झाड़ियों में रहने लगे हैं। ये बाघ अब मवेशियों को शिकार बनाने के लिए इन झाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे इंसानों और जंगली जानवरों के बीच संघर्ष बढ़ गया है।

मध्य प्रदेश के जंगलों में सूखा

सीएसई के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि मध्य प्रदेश और आसपास के जंगलों में पारिस्थितिक सूखा आ रहा है। इसका मतलब यह है कि ये जंगल अपनी प्राकृतिक स्थिति और कामकाजी क्षमता खोते जा रहे हैं। इसका कारण लंबे समय तक पानी की कमी है।

मध्यप्रदेश के वन विभाग के प्रमुख शुभ रंजन सेन ने बताया कि, विकास कार्यों के लिए जंगल की जमीन को बदलना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। ये फैसले केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय लेते हैं। चूंकि देश में सबसे ज्यादा जंगल की जमीन मध्यप्रदेश में है। इसलिए यहां विकास के लिए ज्यादा जमीन का बदलाव होना स्वाभाविक है।
वन भूमि का उपयोग इन कार्यों के लिए सबसे ज्यादा किया जा रहा है।

कारणडायवर्जन प्रतिशत
खनन (Mining)22%
सड़क निर्माण (Road Construction)18%
सिंचाई परियोजनाएं (Irrigation Projects)18%
ट्रांसमिशन लाइनें (Transmission Lines)11%
रक्षा (Defense)9%
रेलवे (Railway)5%
जलविद्युत (Hydropower)5%
अन्य कारण (पेयजल, पुनर्वास, उद्योग आदि)9%
मध्य प्रदेश में पिछले 5 सालों का डायवर्जन (हेक्टेयर में)

वर्ष (Year)भूमि (हेक्टेयर में)
2023-249 हजार 219
2022-232 हजार 045
2021-223 हजार 492
2020-216 हजार 352
2019-201 हजार 946
सर्वाधिक डायवर्जन वाले प्रमुख राज्य

राज्यभूमि हेक्टेयर मेंडायवर्जन प्रतिशत
मध्य प्रदेश38 हजार 55322%
ओडिशा24 हजार 45914%
तेलंगाना11 हजार 4227%
गुजरात9 हजार 9856%
ये खबरें भी पढ़िए...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोहकाटोला के जंगलों में नक्सलियों का कैंप ध्वस्त

एमपी न्यूज: 30 हजार करोड़ का माइनिंग घोटाला? हाईकोर्ट का सरकार सहित माइनिंग विभाग को नोटिस

अडानी के प्रोजेक्ट से आदिवासी परेशान, बोले- खतरे में है आजीविका, सिंगरौली का दौरा कर सकते हैं राहुल गांधी

मैनपुर के जंगल में माओवादी खजाना जब्त, कैश समेत हथियारों का जखीरा बरामद

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • कान्हा टाइगर रिजर्व
  • पेंच टाइगर रिजर्व
  • बाघ
  • जंगल
  • बांधवगढ़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि