ईएसबी की तीन परीक्षा में नकल घोटाले में अलग-अलग रवैया, कंपनी का नाम किसी में भी नहीं
Sanjay Gupta | Mar 21, 2026, 13:34 IST
esb exam cheating scam aptech company controversy
कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की जेल प्रहरी, आबकारी आरक्षक और सिपाही भर्ती तीनों में नकल घोटाले सामने आए हैं। लेकिन तीनों ही मामलों में मंडल का रवैया अलग-अलग रहा है।
INDORE. ईएसबी में हाल ही में एक के बाद एक तीन नकल घोटाले सामने आए हैं। इसमें परीक्षा केंद्रों पर मिलीभगत और कम्प्यूटर के साथ छेड़छाड़ (कम्प्यूटर काम्प्रोमाइज) के जरिए खेल हुआ है।
जेल प्रहरी व वनरक्षक परीक्षा में 109 उम्मीदवार संदिग्ध हैं, सिपाही भर्ती परीक्षा में 14 और आबकारी आरक्षक परीक्षा में 12 उम्मीदवारों पर शक है। लेकिन तीनों ही मामलों में मंडल ने अलग-अलग रवैया अपनाया है।
इस पूरे मामले में ईएसबी ने कभी भी परीक्षा कराने वाली विवादित कंपनी एप्टेक लिमिटेड को छुआ तक नहीं। जबकि सिपाही और आबकारी आरक्षक परीक्षा में तो साफ तौर पर कम्प्यूटर के साथ छेड़छाड़ होने और सेंटर की मिलीभगत की बात खुद ईएसबी की जांच में आई है।
वहीं, दोनों ही मामलों में ईएसबी ने परीक्षा कराने वाली कंपनी के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस थाने या सायबर सेल में नहीं की। यह वही कंपनी है, जिसे कई राज्य ब्लैकलिस्ट कर चुके हैं और कुछ राज्यों में तो केस भी दर्ज है।
ईएसबी की ओर से सबसे बड़ा कदम आबकारी आरक्षक परीक्षा में उठाया गया। इसमें सीसीटीवी फुटेज और एआई टूल्स का इस्तेमाल करके ईएसबी ने रतलाम के पब्लिक स्कूल के 12 उम्मीदवारों को अनुचित साधन का उपयोग यानी नकल का मामला बनाकर परीक्षा निरस्त की।
साथ ही भोपाल के एमपी नगर थाने में 12 उम्मीदवारों पर सीधे एफआईआर करवाई। इसमें जीरो पर केस दर्ज किया गया और मामला जांच के लिए रतलाम भेजा गया। इसमें सेंटर के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत भी बताई गई।
इसके बाद सिपाही भर्ती परीक्षा में भोपाल के आल सेंट्स कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी परीक्षा केंद्र पर 12 उम्मीदवार संदिग्ध मिले। लेकिन इस मामले में ईएसबी ने एमपी नगर थाने या संबंधित परीक्षा केंद्र के थाने में एफआईआर नहीं कराई।
इस मामले में ईएसबी ने सायबर सेल को लिखित शिकायत की और जांच की मांग की। अब सवाल यही है कि आबकारी आरक्षक परीक्षा जैसा ही इसमें उम्मीदवारों पर एफआईआर क्यों नहीं कराई गई।
अब तीसरे केस की बात करते हैं, यह है जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2023 में नकल घोटाले का मामला। इसमें दिसंबर 2024 में ही गड़बड़ सामने आ चुकी थी। इसी में राजा भैय्या प्रजापति ने 100 में से 101.66 नंबर हासिल किए।
इसमें 109 उम्मीदवारों के रिजल्ट होल्ड किए गए क्योंकि ये शंका के दायरे में थे। लेकिन इसमें ईएसबी ने ना थाने में केस दर्ज कराया, न ही सायबर सेल में शिकायत की। इसमें मंडल ने कुछ भी नहीं किया।
ये खबर भी पढ़िए...
MP ESB का मास्टरस्ट्रोक: अब बार-बार परीक्षा का झंझट खत्म, सिर्फ 3 कैटेगरी में सिमटेंगी भर्तियां!
ईएसबी ने रोका पुलिस आरक्षक भर्ती का रिजल्ट, हाईकोर्ट से अभ्यर्थी को मिली राहत
आबकारी नीति से सरकार को झटका, ठेकों की आधी कीमत ही मिली, बड़े जिलों में इंदौर ही आगे
ईएसबी की सिपाही, आबकारी परीक्षा के नकल घोटाले में FIR, लेकिन जेल प्रहरी में हुआ बड़ा खेल दबा दिया
जेल प्रहरी व वनरक्षक परीक्षा में 109 उम्मीदवार संदिग्ध हैं, सिपाही भर्ती परीक्षा में 14 और आबकारी आरक्षक परीक्षा में 12 उम्मीदवारों पर शक है। लेकिन तीनों ही मामलों में मंडल ने अलग-अलग रवैया अपनाया है।
परीक्षा कराने वाली कंपनी को क्यों बख्शा
वहीं, दोनों ही मामलों में ईएसबी ने परीक्षा कराने वाली कंपनी के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस थाने या सायबर सेल में नहीं की। यह वही कंपनी है, जिसे कई राज्य ब्लैकलिस्ट कर चुके हैं और कुछ राज्यों में तो केस भी दर्ज है।
आबकारी आरक्षक परीक्षा में कराई एफआईआर
साथ ही भोपाल के एमपी नगर थाने में 12 उम्मीदवारों पर सीधे एफआईआर करवाई। इसमें जीरो पर केस दर्ज किया गया और मामला जांच के लिए रतलाम भेजा गया। इसमें सेंटर के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत भी बताई गई।
सिपाही भर्ती में एफआईआर नहीं, सायबर में शिकायत
इस मामले में ईएसबी ने सायबर सेल को लिखित शिकायत की और जांच की मांग की। अब सवाल यही है कि आबकारी आरक्षक परीक्षा जैसा ही इसमें उम्मीदवारों पर एफआईआर क्यों नहीं कराई गई।
जेल प्रहरी, वन रक्षक भर्ती में कुछ नहीं किया
इसमें 109 उम्मीदवारों के रिजल्ट होल्ड किए गए क्योंकि ये शंका के दायरे में थे। लेकिन इसमें ईएसबी ने ना थाने में केस दर्ज कराया, न ही सायबर सेल में शिकायत की। इसमें मंडल ने कुछ भी नहीं किया।
ये खबर भी पढ़िए...
MP ESB का मास्टरस्ट्रोक: अब बार-बार परीक्षा का झंझट खत्म, सिर्फ 3 कैटेगरी में सिमटेंगी भर्तियां!
ईएसबी ने रोका पुलिस आरक्षक भर्ती का रिजल्ट, हाईकोर्ट से अभ्यर्थी को मिली राहत
आबकारी नीति से सरकार को झटका, ठेकों की आधी कीमत ही मिली, बड़े जिलों में इंदौर ही आगे
ईएसबी की सिपाही, आबकारी परीक्षा के नकल घोटाले में FIR, लेकिन जेल प्रहरी में हुआ बड़ा खेल दबा दिया
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj