VIP मोह ने तोड़ी मर्यादा: मैहर में प्रतिबंध के बावजूद गर्भगृह में पूजा करने पहुंचीं मंत्री राधा सिंह

Amresh Kushwaha | Mar 25, 2026, 10:47 IST
Share
maihar sharda temple minister radha singh vip entry row
maihar sharda temple minister radha singh vip entry row

मैहर के मां शारदा मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने प्रशासन के जरिए लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद गर्भगृह में प्रवेश कर विशेष पूजा की। इस पर कांग्रेस ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आस्था के केंद्र में जब नियम रसूख के आगे घुटने टेक दें, तो सवाल उठना लाजिमी है। मध्यप्रदेश के मैहर में शारदा भवानी के दरबार से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां व्यवस्था बनाए रखने के लिए बनाए गए नियम माननीयों की मौजूदगी में बेअसर नजर आए। जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर लगे प्रतिबंध के बावजूद वहां न केवल हाजिरी लगाई, बल्कि विशेष पूजा-अर्चना भी की।

2210556e-6ba
2210556e-6ba

नियमों को ताक पर रखकर खास एंट्री

चैत्र नवरात्रि के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने पहले ही कड़े फैसले लिए थे। दरअसल, 17 मार्च को एक आदेश जारी किया गया था। इसमें स्पष्ट किया गया था कि मेले के दौरान VIP प्रवेश और गर्भगृह में जाने पर रोक रहेगी।

इसका उद्देश्य साफ था कि आम श्रद्धालुओं को बिना किसी बाधा के दर्शन मिल सकें। वहीं, मंगलवार, 24 मार्च की सुबह करीब 11 बजे जब मंत्री राधा सिंह का काफिला मंदिर पहुंचा, तो ये सारे आदेश कागजी साबित हुए।

5847f4ab-b4a0-4d0d-980c-e0ce481088ea1774358166044_1774363052-746697
5847f4ab-b4a0-4d0d-980c-e0ce481088ea1774358166044_1774363052-746697

कतार में खड़ा आम, गर्भगृह में खास

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंत्री के साथ उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं का जत्था भी मौजूद था। जब राज्य मंत्री राधा सिंह गर्भगृह के भीतर आरती और विशेष अनुष्ठान कर रही थीं, तब बाहर कतारों में खड़े आम श्रद्धालुओं को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इस वीआईपी ट्रीटमेंट की वजह से मंदिर परिसर में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी हो गई।

d80105e5-d15
d80105e5-d15

सियासी गलियारों में उबाल

नियमों की इस अनदेखी ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। मैहर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने इस घटना पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने सवाल किया कि जब प्रशासन ने खुद वीआईपी दर्शन पर रोक लगाई थी, तो मंत्री को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति किसने और क्यों दी? कांग्रेस ने अब इस मामले में शामिल जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़िए...

मैहर में 10 दिन बंद रहेगा रोपवे, मां शारदा के दर्शन के लिए चढ़नी होंगी सीढ़ियां

विभाग के कार्यक्रम में ही मंत्री राधा सिंह को आमंत्रण नहीं, फोटो भी नहीं लगाई

चैत्र नवरात्रि 2026 : मैहर मेला जाने वाले भक्तों को राहत, रेलवे ने की 14 जोड़ी ट्रेनों के ठहराव की घोषणा

वर्चुअल उद्घाटन को लेकर मंत्री राधा सिंह का बड़ा बयान, कहा- MP-MLA आएंगे तब ही मान्य होगा कार्यक्रम

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस अध्यक्ष
  • चैत्र नवरात्रि
  • मैहर
  • वीआईपी दर्शन
  • मंदिर प्रबंधन
  • राज्य मंत्री राधा सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती