शादी के नाम पर युवक ने 40 महिलाओं को ठगा, 6 ने बिछाया जाल, इंदौर में धरा गया

Aman Vaishnav | Mar 26, 2026, 11:45 IST
Share
matrimonial fraud case ahmedabad police arrested accused indore
matrimonial fraud case ahmedabad police arrested accused indore

अहमदाबाद पुलिस ने इंदौर से एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए विधवा और प्रोफेशनल महिलाओं को निशाना बनाता था। साथ ही नए-नए बहाने देकर महिलाओं से लाखों रुपए ऐंठता था।

डिजिटल दौर में मैट्रिमोनियल साइट्स (मैट्रिमोनियल साइट पर ठगी) अब ठगों का नया ठिकाना बन चुकी हैं। आरोपी इसी तकनीक का सहारा लेकर कई राज्यों तक अपना जाल फैलाते हैं। इसके बाद महिलाओं का भरोसा जीतकर उन्हें लूट लेटे हैं।

शादी के पवित्र रिश्ते के नाम पर ठगी (मैट्रिमोनियल साइट की धोखाधड़ी) करने वाला एक बड़ा चेहरा बेनकाब हुआ है। यह ठग कोई मामूली अपराधी नहीं बल्कि भावनाओं से खेलने वाला कलाकार निकला। इसने अपनी झूठी कहानियों के दम पर कई सारी महिलाओं के साथ लूट की। राहत की बात ये है कि अभी यह पुलिस की गिरफ्त में है और इसके काले कारनामे सामने आ रहे हैं।

5caf53a6-897
5caf53a6-897


40 महिलाओं को बनाया शिकार

अहमदाबाद पुलिस ने इंदौर से अमित नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिलाओं से शादी का झांसा देकर लाखों रुपए ठगता था। आरोपी अमित देवास के शालिनी रोड का रहने वाला है। अमित ने अहमदाबाद की एक महिला प्रोफेसर से शादी का वादा कर 50 लाख रुपए ठग लिए थे।

जानकारी के अनुसार इसके अलावा आरोपी ने मध्य प्रदेश, मुंबई और गुजरात की 40 से ज्यादा महिलाओं को भी अपने जाल में फंसा लिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

feddf6b7-2a4
feddf6b7-2a4


प्रोफेशनल और विधवा महिलाओं को बनाता था शिकार

पुलिस के मुताबिक आरोपी अमित खुद को सिविल कॉन्ट्रैक्टर बताकर विधवा और प्रोफेशनल महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। फिर वो उन्हें इमोशनल कहानी सुनाकर उनका भरोसा जीतता था।

इसके बाद में एक्सीडेंट, ईडी छापा या परिवार में बीमारी का बहाना बनाकर पैसे ऐंठ लेता था। इस मामले में अहमदाबाद की एक महिला प्रोफेसर ने 11 मार्च को सोला हाईकोर्ट (अहमदाबाद) थाना पुलिस में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

85dc8c19-a15
85dc8c19-a15


आरोपी ने खुद को बताया अनाथ

प्रोफेसर ने बताया कि 2022 में उनके पति का निधन हो गया था। घर में मां और पांच साल की बेटी ही है। मां ने अपनी बेटी के लिए दूसरी शादी का सोचा और उनकी प्रोफाइल एक मैट्रिमोनियल साइट पर डाल दी।

नवंबर-दिसंबर 2024 में आरोपी अमित ने संपर्क किया और शादी की इच्छा जताई थी। उसने खुद को अनाथ बताते हुए एक इमोशनल कहानी सुनाई और भरोसा जीतने की कोशिश की। उसने बताया कि मां की मौत के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी।

इंदौर निगम का सिविल कॉन्ट्रैक्टर बताया

प्रोफेसर ने बताया कि आरोपी मेरे जन्मदिन पर 27 फरवरी 2025 को अहमदाबाद आया था। उसने खुद को करोड़ों का कारोबारी और इंदौर निगम का सिविल कॉन्ट्रैक्टर बताया था। साथ ही मुंबई में 18 करोड़ का घर होने का दावा कर शादी का प्रस्ताव रखा था।

50 लाख की ठगी

आरोपी ने पिता के एक्सीडेंट और इलाज के लिए पैसे की जरूरत बताकर पांच लाख रुपए मांगे थे। फिर उसने ये कहानी बनाई कि उसकी बहन की शादी हो रही है पैसे की जरूरत है। बाद में आरोपी ने दावा किया कि उसका निगम का टेंडर पास हो गया है और इस बहाने 50 लाख रुपए ठग लिए थे।

ये खबरें भी पढ़िए...

रैपर बादशाह ने की गुपचुप शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

मध्यप्रदेश न्यूज: मोनालिसा के पिता बोले- बेटी नाबालिग, धोखे से की शादी, एमपी पुलिस ने शुरू की जांच

एमपी न्यूज: सात साल के प्यार के बाद, दो मुस्लिम युवतियों ने हिंदू लड़कों से की मंदिर में शादी

मुंबई के होटल में बुकिंग की फर्जी वेबसाइट, नोबेटल होटल के नाम पर हो गई 1.44 लाख की ठगी

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर
  • देवास
  • पुलिस
  • अहमदाबाद
  • मैट्रिमोनियल साइट
  • मैट्रिमोनियल साइट की धोखाधड़ी
  • मैट्रिमोनियल साइट पर ठगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा