एमपी एजुकेशन लोन में 45% छात्रों के आवेदन रिजेक्ट, हर दूसरे छात्र को बैंक ने किया निराश

Aman Vaishnav | Mar 24, 2026, 12:21 IST
Share
mp education loan rejection data lok sabha
mp education loan rejection data lok sabha

मध्य प्रदेश में शिक्षा लोन के लिए हजारों छात्रों ने आवेदन किए, लेकिन कई सारे बच्चों के आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। आंकड़ों की माने तो एजुकेशन लोन लेने बैंक पहुंचा हर दूसरा छात्र खाली हाथ वापस गया है।

मध्य प्रदेश में एजुकेशन लोन के लिए हजारों छात्रों ने आवेदन किया, लेकिन बैंकों की लाल कलम (आवेदन का खारिज होना) के चलते उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। लोकसभा में पेश किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक स्थिति काफी चिंताजनक है।

प्रदेश में लोन मंजूरी की दर देश के अन्य हिस्सों खासकर दक्षिण भारत के राज्यों के मुकाबले बहुत कम है। इस बारे में आंध्र प्रदेश के नरसाराओपेट से सांसद लावु श्री कृष्ण देवरायलु ने लोकसभा में सवाल उठाया। इसके जवाब में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जानकारी दी है।

45% छात्रों को कोई मदद नहीं

मध्य प्रदेश में एजुकेशन लोन के लिए छात्रों की हालत बहुत ही खराब हो रही है। बैंकों ने एक हजार 32 आवेदनों को सीधे रिजेक्ट कर दिया है। इसके अलावा एक हजार 84 आवेदन अब भी बैंकों में पेंडिंग हैं। इससे छात्रों का भविष्य असमंजस में है।

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो ये है कि आठ हजार 65 आवेदन बंद कर दिए गए या वापस ले लिए गए हैं। इसका मतलब यह है कि या तो प्रक्रिया बहुत ही जटिल है या फिर बैंकों की देरी ने छात्रों की उम्मीदें तोड़ दी हैं। कुल 22 हजार 728 आवेदकों में से सिर्फ 12 हजार 547 को लोन मिल पाया है। यानी करीब 45% छात्रों को कोई मदद नहीं मिल पाई है।

कम आय पर ज्यादा लोन

मध्य प्रदेश में जिन परिवारों की आय कम है उन्होंने एजुकेशन लोन का सबसे ज्यादा फायदा उठाया है। चार लाख 50 हजार तक की आय वाले नौ हजार 505 छात्रों को लोन मिल पाया है।

वहीं चार लाख 50 हजार से आठ लाख तक की आय वाले एक हजार 118 छात्रों को लोन मिला है। आठ लाख से अधिक आय वाले उच्च वर्ग के 1 हजार 924 छात्रों के आवेदन स्वीकृत हुए हैं।

पढ़ाई के दौरान 100% ब्याज सब्सिडी

चार लाख 50 हजार रुपए तक की आय वाले परिवार के छात्रों को केंद्रीय क्षेत्र ब्याज सब्सिडी योजना (CSIS) के तहत पढ़ाई के दौरान 100% ब्याज सब्सिडी मिलती है।

इसके अलावा नई पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के तहत आठ लाख रुपए तक की आय वाले परिवार के छात्रों को 10 लाख रुपए तक के लोन पर 3% ब्याज की छूट भी मिल रही है।

लोन रिजेक्ट होने के सबसे बड़े कारण?

बैंकों द्वारा लोन रिजेक्ट करने के कई कारण होते हैं। छात्र के पैरेंट्स का क्रेडिट स्कोर खराब हो तो बैंक लोन की एप्लीकेशन रिजेक्ट कर देते हैं। इसके अलावा कॉलेज या पाठ्यक्रम सरकार द्वारा तय किए गए गुणवत्तापूर्ण संस्थान की लिस्ट में नहीं आता तो भी लोन नहीं मिलता है।

आय प्रमाण पत्र या केवाईसी (KYC) डॉक्युमेंट्स में कोई गलती होने पर भी आवेदन रिजेक्ट हो जाता है। हालांकि अब सात लाख 50 हजार रुपए तक के लोन के लिए गारंटी की जरूरत नहीं है। फिर भी बैंक अक्सर सुरक्षा की मांग करते हैं।

गरीब वर्ग पर सबसे ज्यादा असर

आंकड़ों से यह साफ होता है कि रिजेक्शन और पेंडेंसी का सबसे ज्यादा असर गरीब वर्ग पर पड़ता है। देश भर में इस वर्ग से सबसे ज्यादा आवेदन आते हैं। बैंकों की कड़ी शर्तों की वजह से इस वर्ग के आवेदनों में सबसे ज्यादा तकनीकी गलतियां निकलती हैं।

लोकसभा में चर्चा के दौरान एक और बात सामने आई है। बैंकों को छोटे कर्ज (एजुकेशन लोन) देने में हिचकिचाहट होती है। क्योंकि इनमें जोखिम और रिकवरी की समस्याएं ज्यादा होती हैं।

एमपी में एजुकेशन लोन के आवेदन के आंकड़े

छात्र के परिवार की सालाना आय4.5 लाख तक4.5 लाख से 8 लाख तकआठ लाख से अधिककुल
आवेदन की संख्या15 हजार 135चार हजार 496तीन हजार 09722 हजार 728
छात्रों द्वारा वापस लिए/बंद किए गए आवेदन5 हजार 714एक हजार 4828698हजार 065
अस्वीकृत किए गए आवेदन751176105एक हजार 32
स्पष्टीकरण के लिए छात्रों के पास/बैंक में पेंडिंग आवेदन743206135एक हजर 84
स्वीकृत आवेदन की संख्यासात हजार 927दो हजार 632एक हजार 98812 हजार 547
ये खबरें भी पढ़िए...

मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, पीएम विद्यालक्ष्मी योजना से मिलेगा बिना गारंटी एजुकेशन लोन

होम लोन और हेल्थ इंश्योरेंस पर चाहिए भारी टैक्स छूट? 31 मार्च से पहले निपटा लें ये 5 काम

मध्यप्रदेश न्यूज: एमपी की कंपनी देशभर के सबसे बड़े लोन डिफॉल्टरों में शामिल, दो ने डकारे 8 हजार 349 करोड़

देश दुनिया न्यूज: फ्री एजुकेशन देने वाला देश का पहला राज्य बना केरल, अब फ्री में होगा ग्रेजुएशन

Tags:
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • लोकसभा
  • मध्य प्रदेश
  • शिक्षा मंत्री
  • एजुकेशन लोन
  • देश दुनिया न्यूज
  • पीएम विद्यालक्ष्मी योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा