NH 44 पर निहंग सिखों ने टोलकर्मियों को पीटा, वीडियो वायरल

Anjali Dwivedi | Mar 21, 2026, 17:11 IST
Share
seoni-nh44-madai-toll-nihang
seoni-nh44-madai-toll-nihang

सिवनी के मड़ई टोल पर 20 मार्च को निहंग सिखों और टोलकर्मियों के बीच मारपीट हुई। तलवार की मूठ और डंडों से किए गए हमले का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में नेशनल हाईवे 44 स्थित मड़ई टोल प्लाजा शुक्रवार सुबह जंग का मैदान बन गया। पंजाब से महाराष्ट्र के नांदेड़ जा रहे निहंग सिखों के एक जत्थे और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई।

निहंगों पर आरोप है कि उन्होंने टोल कर्मियों पर तलवार की मूठ और बेसबाल डंडों से हमला किया, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए।

क्यों शुरू हुआ विवाद

यह पूरी घटना 20 मार्च 2026 की सुबह लगभग 9:40 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, निहंग सिखों का जत्था तीन अलग-अलग वाहनों में सवार होकर मड़ई टोल पर पहुंचा था।

टोल कर्मियों का आरोप है कि जत्थे ने बगैर टोल भुगतान किए वाहनों को निकालने का प्रयास किया। इस दौरान जब बूम बैरियर तोड़कर निकलने की कोशिश की गई और कर्मचारियों ने उन्हें रोका, तो विवाद शुरू हो गया।

सीसीटीवी में कैद हुआ मारपीट

विवाद के दौरान गुस्साए निहंग सिख अपने वाहनों से नीचे उतर आए और टोल प्रभारी मुनेश सिंह बघेल के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने लात-घूंसों के अलावा तलवार की मूठ और बेसबाल डंडों का इस्तेमाल किया, जिससे मुनेश को काफी चोटें आई हैं।

इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह निहंगों ने वहां मौजूद स्टाफ को निशाना बनाया।

0eded0a6-293
0eded0a6-293

महाराष्ट्र की ओर भागे हमलावर

वारदात को अंजाम देने के बाद निहंगों का जत्था अपने वाहनों में सवार होकर महाराष्ट्र की ओर भाग निकला। टोल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना कुरई पुलिस को दी। पुलिस ने खवासा टोल के पास इन वाहनों को रोककर पूछताछ की।

हालांकि, निहंगों ने पुलिस को बताया कि टोल कर्मियों ने ही उनके साथ अभद्रता की थी। इसके बाद जत्था खवासा टोल पार कर नांदेड़ के लिए रवाना हो गया।

लखनादौन थाने में केस दर्ज

मड़ई टोल प्लाजा के मैनेजर अमित कुमार गुप्ता ने लखनादौन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी केपी धुर्वे के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है।

साथ ही उनके खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। टोल मैनेजर का कहना है कि ऐसी घटनाओं से कर्मचारियों के बीच असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

मड़ई टोल पर विवादों का पुराना नाता

NH 44 पर स्थित मड़ई और खवासा टोल प्लाजा अक्सर विवादों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का अक्सर यह आरोप रहता है कि बाहर से आए टोल कर्मचारी चालकों के साथ बदतमीजी करते हैं।

वहीं, टोल प्रबंधन का तर्क है कि कई बार रसूखदार और विशेष समूह के लोग नियम तोड़ने की कोशिश करते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए बदला नियम, ई-मेल पर आया नोटिस होगा मान्य

जंगल खत्म करने में एमपी अव्वल, CSE रिपोर्ट में खुलासा, 23 हजार हेक्टेयर जंगल सिर्फ 5 साल में गायब

मोनालिसा के पिता बोले- बेटी नाबालिग, धोखे से की शादी, एमपी पुलिस ने शुरू की जांच

ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्टे के बावजूद रजिस्ट्री करने पर उप पंजीयक नपे, लगा 25 हजार का जुर्माना



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी
  • टोल प्लाजा
  • मारपीट
  • नेशनल हाईवे
  • nh 44
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा