मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, बंद हो गई कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस, जानें क्यों करना पड़ा ऐसा
CHAKRESH | Apr 16, 2024, 07:30 IST
call forwarding ban
अब देश में कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस बंद हो जाएगी। मोबाइल फोन के जरिए होने वाली धोखाधड़ी और ऑनलाइन अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है…
Call Forwarding ban : ऑनलाइन फ्रॉड ( Online Fraud ) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दूरसंचार विभाग ( DOT ) ने यूएसएसडी ( USSD ) आधारित कॉल फॉरवर्डिंग ( Call Forwarding ) सर्विस बंद कर दी है। हालांकि विशेष परिस्थितियों में वैकल्पिक तरीके के जरिए इन सेवाओं को फिर से चालू किया जा सकता है। कैसे इस सुविधा का लाभ ले पाएंगे, इसका तरीका हम बताएंगे।
हाल ही में साइबर अपराधी USSD बेस्ड कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस से कई लोगों को चूना लगा चुके हैं। यूजर्स को साइबर अपराधी कॉल करके स्पेशल नंबर (USSD कोड) डायल करने के लिए कहते हैं, जिसके बाद उनके फोन पर आने वाले OTP साइबर अपराधियों के फोन पर आ जाते हैं और लोगों का अकाउंट खाली कर लिया जाता है। इस तरह की कई घटनाएं सामने आने के बाद ही कॉल फॉरवर्डिंग सुविधा को बंद करने का आदेश जारी किया है।
USSD का फुल फॉर्म Unstructured Supplementary Service Data होता है। USSD का उपयोग WAP ब्राउजिंग, प्रीपेड कॉलबैक सेवा और मोबाइल-मनी ट्रांसफर जैसी सेवाओं के लिए किया जाता है। इसकी मदद से यूजर मोबाइल का बैलेंस या फोन का IMEI नंबर जान सकते हैं। USSD की मदद से फोन में आप कई दूसरी सर्विस को एक्टिव और इनएक्टिव भी कर सकते हैं।
कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस के जरिए आप अपने फोन पर आने वाले किसी भी नंबर को दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड कर सकते हैं। अगर आप अपने फोन पर आने वाले नंबर को फॉरवर्ड करना चाहते हैं तो आपको *401# डायल करना होता था, लेकिन अब यह सर्विस बंद कर दी गई है।
अब क्या करें?
इस वजह से बंद की सर्विस

USSD कोड क्या होता है?
USSD का फुल फॉर्म Unstructured Supplementary Service Data होता है। USSD का उपयोग WAP ब्राउजिंग, प्रीपेड कॉलबैक सेवा और मोबाइल-मनी ट्रांसफर जैसी सेवाओं के लिए किया जाता है। इसकी मदद से यूजर मोबाइल का बैलेंस या फोन का IMEI नंबर जान सकते हैं। USSD की मदद से फोन में आप कई दूसरी सर्विस को एक्टिव और इनएक्टिव भी कर सकते हैं।
कैसे काम करता है कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस?
कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस के जरिए आप अपने फोन पर आने वाले किसी भी नंबर को दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड कर सकते हैं। अगर आप अपने फोन पर आने वाले नंबर को फॉरवर्ड करना चाहते हैं तो आपको *401# डायल करना होता था, लेकिन अब यह सर्विस बंद कर दी गई है।
अब क्या करें?
इस सबके बाद भी अगर, आप अपने मोबाइल में कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस को एक्टिवेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको फोन की सेटिंग्स में जाकर कॉल सेटिंग्स में जाना होगा। यहां कॉल फॉरवर्डिंग का ऑप्शन आपको दिखेगा। यहां से आप फीचर फोन और स्मार्टफोन यूजर्स डिवाइस में जाकर कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस को एक्टिवेट कर पाएंगे।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman