सदियों तक याद किया जाएगा सुनीता विलियम्स का रचा इतिहास

Ravi Awasthi | Mar 23, 2025, 19:32 IST
Share
sunita williams
sunita williams

वह दिन आया।अंतरिक्ष यान से बाहर कदम रखते ही सुनीता विलियम्स की आँखों में खुशी के आंसू थे। लेकिन चेहरे पर वही आत्मविश्वास था, जो उन्होंने हर कठिन घड़ी में बनाए रखा था।

राजेश शर्मा,धार

कल्पना मात्र से सिहर उठता है हर कोई। उम्मीद की किरण दूर-दूर तक नही,सूनापन ऐसा कि रूह काँप उठे। चारों और बस अंधकार और अनिश्चितता। हर दिन सूरज उगता और ढलता है, लेकिन वहां अंतरिक्ष में,समय जैसे थम गया हो। नौ महीने तक अकेले रहना। न कोई अपना, न कोई आवाज़,बस धैर्य की परीक्षा। हर पल मौत मानों मुहाने पर खड़ी थी,पर हौसला अटूट था। मानों अदम्य हौसले और धैर्य से नया इतिहास लिखना है। साल 2025 की 19 मार्च सामान्य तिथि और दिन नही,बल्कि एक ऐसी ऐतिहासिक घड़ी जो दुनिया भर को आंदोलित करती रहेगी। इन मशहूर पंक्तियों की तरह..

" कहिए तो आसमां को ज़मीं पर उतार लाएं, मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिए "

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर के लिए ये 9 महीने सिर्फ समय नहीं थे, बल्कि हर पल अपने इरादों को और मजबूत करने की घड़ी थी। जब तकनीकी खराबी ने उनकी धरती पर वापसी की राह कठिन बना दी। तब भी उन्होंने हार नहीं मानी। हर दिन,अपने अंदर के डर को हराकर,खुद को संभाला।

यह भी पढ़ें .... चिंतक विचारक और स्वाधीनता के लिए क्रांति की ज्वाला जगाने वाले महान साधक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती

सुनीता ने रिसर्च जारी रखी और मन में भरोसा बनाए रखा,..मैं लौटूंगी। धरती पर लोग उनकी बहादुरी की कहानियाँ सुन रहे है। उनके साहस की मिसालें दी जा रही है। हर कोई उनसे प्रेरणा ले रहा है कि मुश्किलें आएंगी, लेकिन आत्मविश्वास के आगे कोई भी बाधा टिक नहीं सकती।

वह दिन आया अंतरिक्ष यान से बाहर कदम रखते ही उनकी आँखों में खुशी के आंसू थे। लेकिन चेहरे पर वही आत्मविश्वास था, जो उन्होंने हर कठिन घड़ी में बनाए रखा था। सुनीता ने दुनिया को सिखाया कि धैर्य,साहस और आत्मविश्वास के आगे कोई भी कठिनाई टिक नहीं सकती। जब मन में दृढ़ निश्चय हो, तो कोई भी चुनौती असंभव नहीं!

ये दोनों अंतरिक्ष यात्री जून 2024 से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए थे। दोनों एक सप्ताह के लिए ही गए थे लेकिन अंतरिक्ष यान से हीलियम के रिसाव और वेग में कमी के कारण अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ महीनों तक रुकना पड़ा था।

यह भी पढ़ें .... अल्फ्रेड पार्क में लड़ते-लड़ते आज ही के दिन शहीद हुए थे महान क्रांतिकारी चंद्र शेखर आजाद

यह भी पढ़ें .... वनवासी संघर्ष के नायक थे तिलका मांझी, अंग्रेजों ने घोड़े से बांधकर घसीटा था

अविस्मरणीय रहेगा सुनीता का रचा इतिहास

सदियों तक सुनीता विलियम्स नया इतिहास रचने के लिए याद की जाएंगी। एक ऐसा व्यक्तित्व जिसने असाधारण उपलब्धि के दम पर मानों दुनिया भर के अनुसंधानकर्ताओं,वैज्ञानिकों और नासा जैसे दुनियाभर के संगठनों को अचंभित कर डाला। अंतरिक्ष से घर पहुंचे धरती के सितारे अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर आज सुर्खियों में है।

भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने नारी शक्ति को भी आल्हादित और उत्साहित करने का अवसर दिया है। शक्ति का प्रतीक नारी आसमान से जमीन तक अपनी सफलता का परचम फहरा रही है। तभी तो कहा गया..

" वाकिफ कहां जमाना हमारी उड़ान से,वो और थे जो हार गए आसमान से "

यह भी पढ़ें ... IPL 2025: CSK ने टॉस जीता बॉलिंग चुनी, MI पहले करेगा बल्लेबाजी

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

    By Neel Tiwari

    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच