कंगना रनौत के लिए खुशखबरी, इमरजेंसी की रिलीज को मिली मंजूरी

Deeksha Nandini Mehra | Sept 08, 2024, 14:13 IST
Share
इमरजेंसी फिल्म
इमरजेंसी फिल्म

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड ने इसे पास नहीं किया। अब फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है, लेकिन...

Kangana Ranaut Emergency gets Approval for Release : एक्ट्रेस और बीजेपी विधायक कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज को लेकर चिंतित हैं। यह फिल्म 6 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड ने इसे पास नहीं किया। अब फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है, लेकिन इसके लिए तीन प्रमुख शर्तें हैं। सेंसर बोर्ड के अनुसार, फिल्म तभी रिलीज होगी जब इसके तीन सीन्स को हटाया जाएगा। फिलहाल, कंगना खुशी मना रही हैं कि उनकी फिल्म को पास कर दिया गया है।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

इमरजेंसी में सेंसर बोर्ड के बदलाव

फिल्म इमरजेंसी (Emergency) को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने 3 कट और कुल 10 बदलाव के साथ UA सर्टिफिकेट देने का निर्णय लिया है। सेंसर बोर्ड (Censor Board) की मांग है कि मेकर्स विवादित बयानों के स्रोत भी बताएं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन तीन दृश्यों को हटाया गया है जो CBFC को आपत्तिजनक लगे थे। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन (US President Richard Nixon) के भारतीय महिलाओं के लिए बोले गए अपमानजनक शब्द और विंस्टन चर्चिल के भारतीयों के लिए कहे गए खरगोशों की तरह प्रजनन शब्द शामिल हैं। इन बदलावों के बाद ही फिल्म रिलीज हो सकेगी। फैंस को फिल्म की रिलीज के लिए थोड़ी और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।

सेंसर बोर्ड की अन्य शर्तें

सेंसर बोर्ड ने सुझाव दिया है कि फिल्म से वह सीन हटा दिया जाए जिसमें पाकिस्तानी सैनिक बांग्लादेशी रिफ्यूजी (Bangladeshi refugees) पर हमला करते हैं। विशेषकर वह सीन जहां एक सैनिक नवजात बच्चे और तीन महिलाओं के सिर को धड़ से अलग कर देता है।

बता दें कि फिल्म इमरजेंसी की कहानी इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) पर आधारित है, जिन्होंने 1975 से 1977 तक भारत में आपातकाल घोषित किया था। फिल्म में कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी का रोल निभाया है, जो इसे और भी चर्चा का विषय बना रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indira Gandhi
  • इंदिरा गांधी
  • Kangana Ranaut
  • कंगना रनौत
  • CBFC
  • Hindi News
  • इमरजेंसी
  • Bollywood News in Hindi
  • सेंसर बोर्ड
  • फिल्म इमरजेंसी को UA सर्टिफिकेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा