अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 120 की मौत, 1000 से ज्यादा घायल, 3 घंटे में 7 झटके महसूस किए गए
Jitendra Shrivastava | Oct 08, 2023, 24:00 IST
अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 120 की मौत, 1000 से ज्यादा घायल, 3 घंटे में 7 झटके महसूस किए गए
तालिबान सरकार आफत में आ गई है। शनिवार दोपहर में आए 6.3 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 120 हो गया है। 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
इंटरनेशनल डेस्क. तालिबान सरकार आफत में आ गई है। शनिवार दोपहर में आए 6.3 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 120 हो गया है। 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 3 घंटे के अंदर यहां 6 आफ्टर शॉक भी आए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हेरात शहर से करीब 40 किमी की दूरी पर था।
6.3 की तीव्रता में सैकड़ों किमी तक कंपन होता है
भूकंप की तीव्रता का अंदाजा उसके केंद्र (एपिसेंटर) से निकलने वाली ऊर्जा की तरंगों से लगाया जाता है। सैकड़ों किलोमीटर तक फैली इस लहर से कंपन होता है। धरती में दरारें तक पड़ जाती हैं। भूकंप का केंद्र कम गहराई पर हो तो इससे बाहर निकलने वाली ऊर्जा सतह के काफी करीब होती है, जिससे बड़ी तबाही होती है।
भारतीय समयानुसार 12 बजे आया
तालिबान सरकार की तरफ से अब तक कोई बयान नहीं आया है। अफगानिस्तान के समय के मुताबिक, भूकंप सुबह करीब 11 बजे (भारतीय समय से 12 बजे) आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, अफगानिस्तान में आए आफ्टर शॉक्स की तीव्रता 4.6 से 6.3 के बीच रही।
14 सितंबर को भी 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था
इससे पहले अफगानिस्तान में 14 सितंबर को भी 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। मार्च में अफगानिस्तान में आए भूकंप में करीब 13 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें 300 लोग घायल हुए थे। अफगानिस्तान में आखिरी बड़ा भूकंपी जून 2022 में आया था। इसकी तीव्रता 6.1 रही थी। पक्तिका प्रान्त में आए भूकंप में करीब हजार लोगों की मौत हुई थी। वहीं 1500 लोग घायल हो गए थे।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari