/sootr/media/post_banners/b67b3001da058cdf3bbf4dc429e681e18bffbb3b091f76e86f4f1d05f5fa504f.png)
पिछले साल न्यूयॉर्क में कोरोना पर काफी हद तक कामयाबी मिली। लेकिन बाद में यहां बंदूक हिंसा में 75% की बढ़ोतरी हुई। गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने न्यूयॉर्क में 'बंदूक हिंसा आपातकाल' लगा दिया। राज्य सरकार यहां हिंसा रोकने के लिए 1,038 करोड़ रु. खर्च करेगी।
10 गुना ज्यादा हमले
इस फंड से 567 करोड़ रुपये, 21 हजार नई नौकरियों पर खर्च होंगे। उम्मीद है इससे युवा रोजगार पाकर सही राह पर आएंगे। क्यूमो के अनुसार गरीब, अश्वेत और लैटिनी समुदायों पर दूसरे समुदायों के मुकाबले 10 गुना तक अधिक हमले हो रहे हैं।
886 लोगों की गोली मारकर की हत्या
2020 में न्यूयॉर्क शहर में गोलीबारी के 1,500 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। यह 2019 की तुलना में करीब दो गुना है। 4 जुलाई 2021 तक 765 घटनाओं में 886 लोगों को गोली मारी गई। बफेलो, रोचेस्टर जैसे शहरों में भी बंदूक हिंसा में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
अंकुश लगाने के लिए फोर्स भेजेंगे: बाइडेन
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अफसरों को कोरोना के साथ बंदूक हिंसा पर भी फोकस करने को कहा है। उन्होंने हिंसा पर रोकथाम के लिए 37,320 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रस्ताव रखा है। बंदूक तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए देशभर में स्ट्राइक फोर्स भेजी जाएगी।