/sootr/media/post_banners/52462f85de0bc1b9b335c06f38b493d7ad0d5fc20c8fd17aa6384743628d85d0.png)
अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों के जाने की वजह से तालिबान का प्रभुत्व बढ़ता जा रहा है। तालिबानी आतंकियों का दावा है कि उसके संगठन ने अफगानिस्तान के अधिकांश हिस्से पर कब्जा कर लिया जिसके कारण वहां रहने वाले लोगों के लिए संकट की स्थिति पैदा हो गई है। अफगानिस्तान में खतरनाक स्थिति को देखते हुए भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की। इसके तहत अफगानिस्तान में रहने आने और काम करने वाले भारतीयों को हर समय ज्यादा सतर्कता बरतने और सभी गैर-जरूरी यात्रा से बचने के लिए कहा गया है। एंबेसी के मुताबिक, अफगानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति अभी खतरनाक बनी हुई है।
कंधार में 100 लोगों की हत्या
अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक 100 लोगों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। अफगानिस्तान का गृह मंत्रालय हिंसा व हत्याओं की घटनाओं के लिए तालिबान को जिम्मेदार मान रहा है। इससे पहले कहा जा रहा था कि तालिबान ने अफगानिस्तान के 90% बॉर्डर इलाकों पर अपना कब्जा कर लिया है। पिछले हफ्ते तालिबान ने स्पिन बोल्डर जिले पर भी हमला किया था।
तालिबान ने नहीं ली जिम्मेदारी
100 लोगों के मारे जाने से पूरे अफगानिस्तान में शोक का माहौल है। यह 100 शव अभी भी जमीन पर ही पड़े हैं। तालिबान ने कब्जा करने के बाद नागरिकों के घरों को लूट लिया, वहां अपने झंडे फहराये और मासूमों को मौत के घाट उतार दिया। तालिबान ने इन मौतों की जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान ने इन मौतों के पीछे अपना हाथ नहीं होने की बात कही है।