हमास हमले में 600 से ज्यादा इजराइलियों की मौत, 10 नेपाली छात्र भी मारे गए, भारतीय स्टूडेंट्स को सरकार रेस्क्यू करेगी
Jitendra Shrivastava | Oct 08, 2023, 24:00 IST
हमास हमले में 600 से ज्यादा इजराइलियों की मौत, 10 नेपाली छात्र भी मारे गए, भारतीय स्टूडेंट्स को सरकार रेस्क्यू करेगी
हमास और इजराइल के बीच जंग में अब तक 600 से ज्यादा इजराइलियों की मौत हो गई है। गाजा में एयर स्ट्राइक में अब तक 370 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं।
इंटरनेशनल डेस्क. हमास और इजराइल के बीच जंग में अब तक 600 से ज्यादा इजराइलियों की मौत हो गई है। इजराइल की ओर से गाजा में एयर स्ट्राइक में अब तक 370 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। इनमें एक गर्भवती महिला और 20 बच्चे भी शामिल हैं। रविवार को जंग में इजराइल के 30 सैनिकों की जान चली गई, जबकि हमास के 400 लड़ाके मार गिराए, कई को पकड़ा भी है। वहीं, ANI के मुताबिक इजराइल में नेपाल के 10 छात्रों की मौत हो गई है। कुछ से अभी संपर्क नहीं हो पा रहा है।
इससे पहले भारत की विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा था कि सरकार इजराइल में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है। भारत में इजराइली राजदूत नाओर गिलोन ने बताया है कि अब तक किसी भारतीय नागरिक के मारे जाने या किडनैप होने की जानकारी नहीं है। हमास ने इजराइल में मौजूद दूसरे देशों के नागरिकों को भी कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। वहां थाइलैंड के 2 नागरिकों की मौत हो गई है।
इजराइली डिफेंस फोर्स ने बताया है कि हमास ने महिलाओं और बच्चों समेत करीब 100 इजराइलियों को बंधक बना लिया है। हालांकि, इससे पहले बंधकों की संख्या 200 से ज्यादा बताई गई थी। इन्हें गाजा की तरफ ले जाया गया है।
टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट में बताया गया है कि हमास ने इजराइल के बॉर्डर वाले इलाके किबुत्ज में फ्राइडे रेव पार्टी कर रहे हजारों लोगों पर हमला किया। इसके बाद वहां से दर्जनों लोगों को बंधक बना लिया। जो अभी भी उनकी कैद में हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिनमें हमास के लड़ाके इजराइली नागरिकों को जबरदस्ती गाड़ियों में बैठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
अब तक किसी भारतीय नागरिक के मारे जाने की जानकारी नहीं
हमास ने 100 इजराइलियों को बंदी बनाया
फ्राइडे रेव पार्टी कर रहे हजारों लोगों पर हमला किया
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari