/sootr/media/post_banners/9969a3184ae6a38a156675a12c40c69e20af89dc4e1038f8b39c817f94954fea.png)
रूस के साइबेरिया के बाद कनाडा में गर्मी और लू ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 4 दिन में 233 लोगों से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैं। अकेले वैंकूवर शहर में 130 से ज्यादा मौतें दर्ज की गई। मरने वाले लोग स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।
4 दिन में अधिकतम मौतें
4 दिन में गर्मी का रिकॉर्ड 49.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यही कारण है कि यहां गर्मी से 233 लोगों की मौत हो गई है। 10 हजार साल में एक बार आने वाला हीट डोम प्रभाव के कारण कनाडा समेत पोर्टलैंड, इडाहो, ओरेगन और पूर्वी वॉशिंगटन भी जूझ रहे हैं।
बिजली कटौती
ओरेगन और वॉशिंगटन में सवा दो लाख बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इसे अब तक का सबसे गर्म सप्ताह बताया गया है। पिछले हफ्ते लू की शुरुआत हुई थी। 28 जून तक 233 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकबाबाद में 29 जून को 49 डिग्री पारा दर्ज किया गया था।
जारी किया अलर्ट
पर्यावरण विभाग ने अलर्ट जारी किया है। लू इस सप्ताह तक बनी रहेगी। यूएस नेशनल वेदर सर्विस ने भी कहा कि लोगों को ठंडी जगह पर रहना चाहिए। गर्मी के कारण वैंकूवर ने स्कूलों और कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया गया है। वहीं, पोर्टलैंड में सार्वजनिक परिवहन पर रोक लगा दी है।
सिनेमा हॉल फुल
सड़कों पर पानी के फव्वारें लगाए हैं। लोग यहां पर खुद को गीला कर रहे है। यहां घरों में एयर कंडीशनर नहीं हैं। ऐसे में सरकार ने कूलिंग सेंटर बनाए हैं, जहां लोग दिन- रात समय बिता सकते है। पूल्स से कोविड पाबंदियां हटा दी गई है। लोगों के लिए होटल खोले गए है।