चीन का मिशन मंगल: जुरोंग रोवर ने भेजी मंगल की लेटेस्ट तस्वीरें, मंगल पर जटिल भूभाग!

author-image
एडिट
New Update
चीन का मिशन मंगल: जुरोंग रोवर ने भेजी मंगल की लेटेस्ट तस्वीरें, मंगल पर जटिल भूभाग!

चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन ने रविवार को मंगल ग्रह की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। तियानवेन-1 के रोवर जुरोंग ने मंगल ग्रह की सतह की नई तस्वीरें और वीडियो लिए हैं। इसमें लैंडर को मंगल की सतह पर छूने से पहले एक पैराशूट तैनात करते हुए और रोवर को अपने लैंडिंग प्लेटफॉर्म से जमीन पर दूर जाते हुए दिखाया गया है।

मंगल पर जटिल भूभाग

ऑर्बिटर पर लगे कैमरे ने लगभग 0.7 मीटर के रिजॉल्यूशन पर तस्वीरें ली हैं। इससे पता चलता है कि पूर्व-चयनित लैंडिंग क्षेत्र में कई चट्टानों और पहले की अपेक्षा अधिक क्रेटर के साथ जटिल भूभाग है।

पानी और बर्फ की खोज कर रहा रोवर

जानकारी के मुताबिक चीन की रोवर मंगल की सतह पर पानी और बर्फ की खोज कर रहा है। ये खोज रोवर यूटोपिया प्लैनिटिया के नाम से जाने वाले क्षेत्र में कर रहा है। इस खोज में पता चल सकता है कि मंगल पर जीवन संभव होगा कि नहीं। चीन के आधिकारिक स्पेस न्यूज के मुताबिक जुरोंग तीन दिन में सिर्फ 10 मीटर चलेगा। संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद चीन मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यान उतारने और संचालित करने वाला दूसरा देश है। 1971 में सोवियत संघ ने एक यान उचारा था। लेकिन उससे संपर्क टूटने के कारण रूस का मिशन मंगल फेल हो गया था।

स्पेस कार्यक्रम
Advertisment