/sootr/media/post_banners/6834392822f6e6ff5bfd325875fe6e919540cef4dc4911b367bff3bc8a686db9.png)
खुद का वर्चस्व साबित करने के लिए चीन कुछ भी कर सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है,चीन अब सुपरह्यूमन बनाने जा रहा है। कोरोना वायरस को फैलाने की वजह से चीन पर पूरी दुनिया की नजर है।चीन अब 52 देशों की 80 लाख से ज्यादा गर्भवती महिलाओं के जेनेटिक डेटा पर चोरी-छिपे अध्ययन कर रहा है।
रिपोर्ट में क्या है
मीडिया रिपोटर्स में दावा किया गय़ा है कि चीनी सेना चीनी कंपनी की मदद ले रही है। कंपनी दुनियाभर में गर्भवती महिलाओं के बारे में डेटा जुटा रही है। बीजीआई ग्रुप ने 80 लाख महिलाओं के जीन डेटा एकत्र कर रही है।इस रिपोर्ट में महिला की उम्र, वजन, लंबाई और जन्मस्थान की जानकारी होती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए ऐसे गुणों का पता लगाया जा रहा है, जिनसे भविष्य में पैदा होने वाले बच्चों के शारीरिक गुणों में बदलाव किया जा सकेगा।
अमेरिकी विशेषज्ञ चिंतित
बाइडेन प्रशासन के सलाहकारों ने मार्च में ही इस रिसर्च की चेतावनी दी थी। अमेरिकी विशेषज्ञ चिंतित हैं कि अगर प्रयोग सफल रहा तो दुनिया भर की फॉर्मा कंपनियां चीन से जुड़ेगी। चीन इन कंपनियों पर हावी होकर षड्यंत्र कर सकता है।
भारत के खिलाफ तैयारी
रिपोर्टस की मुताबिक, पिछले साल भारत –चीन सीमा पर तैनात चीनी सैनिक बीमार पड़ गए थे। इस प्रयोग में सैनिकों को शामिल किया जाएगा। अगर चीन का प्रयोग सफल हो जाता है तो चीनी सैनिक लंबे वक्त तक पहाड़ी इलाकों में तैनात रह पाएंगे।