/sootr/media/post_banners/47957379a138335a808e51f182580b819419a09093d98f2d5eeae10aa215f693.png)
पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा कि भारत अफगानिस्तान से पाकिस्तान के खिलाफ आतंक फैला रहा है। भारत के पास अब वहां से बाहर निकलने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।
भारत दे रहा आतंक को बढ़ावा
भारत के कंधार कॉन्सुलेट बंद की खबरों के बीच पाकिस्तान इस बीच बहुत खुश नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। पाकिस्तान के गृहमंत्री राशिद ने भारत के अफगानिस्तान के कंधार से अपने कर्मचारियों को हटाने पर कहा कि भारत के पास अफगानिस्तान से भाग जाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है। अफगानिस्तान में भारत की जगहंसाई हुई है। पिछले 40 सालों से भारत ने अफगानिस्तान में रहकर पाकिस्तान के खिलाफ आतंक को बढ़ावा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ऐसी जगह पर स्थित है जिसे चीन या अमेरिका कोई भी अनदेखा नहीं कर सकता। वहीं भारत ने पाकिस्तानी नेताओं के इस दावे का खंडन किया है।
भारत बातचीत का रास्ता अपनाए
गृहमंत्री राशिद ने कहा कि तालिबान पहले से नया और समझदार हो चुका है। यह पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है कि पाक अब तालिबान के साथ अपने मामले बातचीत के जरिए हल करेगा। तालिबान पर दबाव बनाने के लिए भारत को बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए।
अमेरिका को होगा नुकसान
अफगानिस्तान से अमेरिकी सेनाओं की वापसी पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने विवादित बयान दिया था। इमरान खान ने कहा था कि इस इलाके में अब गंभीर बदलाव होंगे। इसमें भारत 'सबसे बड़ा लूजर' साबित होगा। पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने दावा किया था कि इस बात के साक्ष्य हैं कि भारत लाहौर में हालिया आंतकी घटना में शामिल रहा है। अमेरिका पर तंज कसते हुए इमरान ने कहा कि अफगानिस्तान में जिस तरह के बदलाव होने जा रहे हैं, उससे खुद अमेरिका को भी बहुत नुकसान होगा। पाकिस्तान पीएम के दावे का भारत ने पुरजोर विरोध किया।