बोल हरि बोल: मंत्रीजी की गुपचुप वाली दुबई यात्रा, बीजेपी के नए भाईसाहब और वो मुरारी, जो अब हीरो बनने चला
Harish Divekar | Jun 29, 2025, 14:14 IST
bol hari bol 29 june
मंत्री की गुपचुप दुबई यात्रा, आईपीएस का हीरो बनने का सपना, सिक्योरिटी टेंडर पर नेताजी की लड़ाई और बीजेपी में नए अध्यक्ष को लेकर सियासी हलचल चर्चा में हैं।
मद्धम- मद्धम फुहारें और ये ठंडा मौसम… हाय! हर किसी का गरम-गरम पकौड़े खाने का मन करता है, लेकिन असल पकौड़े तो ग्वालियर-चंबल अंचल के एक मंत्री का खास सिपहसलार खा रहा है। बंटी नाम के इस शख्स ने पहले तो मंत्रीजी को करोड़ों का चूना लगाया और फिर उन्हें दुबई ले गया। अब मंत्रीजी की इस गुपचुप वाली दुबई यात्रा की परतें खुलने लगी हैं।
![9b299d6d-367f-41b8-bb9d-64116ce8e687]()
ग्वालियर चंबल से वास्ता रखने वाले मंत्रीजी की दुबई यात्रा इन दिनों चर्चाओं में है। मंत्रीजी सरकार को बिना बताए गुपचुप दुबई गए थे। उनके साथ बंटी भी गया था, अरे वही बंटी जो उनकी बाद में करोड़ों की कमाई लेकर घंटी बजा गया। इंटेलीजेंस के अफसर अब इस यात्रा का राज तलाशने में जुट गए हैं। आपको बता दें ये वही मंत्रीजी हैं, जिनकी सिफारिशी नोटशीट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
![b16106d3-3dc2-4df0-b288-92f979ad17cf]()
एक आईपीएस अफसर को अचानक हीरो बनने का शौक चर्राया है। ये साहब इसी महीने रिटायर होने वाले हैं। साहब का कहना है कि शाहरुख उनके साथ पढ़ा है, वो मुंबई चला गया हीरो बनने और वे यूपीएससी देकर आईपीएस बन गए। अब बरसों पुराना सपना पूरा करने के लिए साहब रिटायरमेंट के बाद दूसरी पारी खेलने की तैयारी में हैं। आपको बता दें कि ये वही आईपीएस हैं, जिन्होंने आईपीएस मीट में हनुमान जी का रोल किया था। साहब की एक्टिंग की तारीफ क्या साथी अफसरों ने की, उसके बाद उनका सालों पुराना सपना जिंदा हो गया।
![19c870f1-b00e-4c52-b365-39801f9fd11a]()
मंत्रालय में एक आईएएस अफसर डैडीज बॉय हैं। दरअसल, अपर मुख्य सचिव के विदेश दौरे पर रहने के कारण इन सचिव साहब को एक मीटिंग के लिए दो दिन उत्तर प्रदेश भेजा जाना था। ड्यूटी लगते ही इन साहब के डैडी ने अपर मुख्य सचिव के स्टाफ से लेकर विभाग के कई अफसरों को फोन लगाकर हड़का दिया। डैडी का कहना था कि उनके आईएएस बेटे की तबीयत ठीक नहीं रहती, यदि उसे कुछ होगा तो कौन जिम्मेदारी लेगा। डैडी की नाराजगी देखते हुए आईएएस की ड्यूटी कैंसिल भी हो गई।
![847cb2c3-b1e8-4413-a44e-f87171cd6d7f]()
आईपीएस की लिस्ट देरी होने से कई अफसर बेचैन हैं तो वहीं कुछ आईपीएस चैन की बंशी बजा रहे हैं। अपनी नौकरी का पूरा आनंद ले रहे हैं। दरअसल, धार और अशोकनगर के एसपी छह महीने पहले डीआईजी के पद पर पदोन्नत हो गए, लेकिन आईपीएस की लिस्ट ना आने से दोनों अफसर एसपी पद के मजे ले रहे हैं। वहीं, नर्मदापुरम के एसपी को पुलिस मुख्यालय पदस्थ करके भूल गया है। वे चार साल से एक ही जिले में जमे हैं, जबकि प्रदेश के दो से तीन साल में एसपी का तबादला हो जाता है।
यह भी पढ़ें...बोल हरि बोल: आईजी साहब का वसूली मॉडल, कलेक्टर साहब की टेंशन और नेताजी का वो वीडियो…
![8a7172c5-47d0-451c-871f-67a79bd215fd]()
भोपाल में इन दिनों दो नेता एक संस्थान की सिक्योरिटी एजेंसी को लेकर झगड़ रहे हैं। एक चाहते हैं कि उन्हें टेंडर मिले, लेकिन दूसरे हैं कि हर बार टांग अड़ा देते हैं। कुल मिलाकर दोनों की बात नहीं बन पा रही है। अब स्थिति ये है कि एक नेताजी उस संस्थान के प्रमुख की धड़ाधड़ दिल्ली तक शिकायतें करा रहे हैं। उधर, एक तीसरे नेताजी मजे में हैं। उनका पहले से सिक्योरिटी का लंबा काम है। बीच में रोका—टोका की गई, लेकिन उन्होंने साफ कह दिया कि ठेका तो उनका ही रहेगा।
यह भी पढ़ें...बोल हरि बोल: मंत्रीजी- एसीएस लड़ पड़े, पीएस ने ठेकेदार को कराई दुबई की सैर… और नौशाद के तो क्या ही कहने!
![d8b7844c-82c4-40d7-95c2-25fa293b0023]()
सत्तारूढ़ दल बीजेपी में इन दिनों नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रस्साकसी चल रही है। हालांकि अब 2 जुलाई को बीजेपी के नए भाईसाहब तय हो ही जाएंगे। हमारे सूत्र कह रहे हैं कि डॉक्टर साहब के नाम पर दिल्ली दरबार से मुहर लग गई है। अब तो बस औपचारिकताएं होना बाकी हैं। नए भाईसाहब के वैश्य समाज से होने की पूरी संभावना है। पहले कयासा लगाए जा रहे थे कि किसी आदिवासी नेता को ये जिम्मेदारी मिलेगी, लेकिन उस नाम को दरकिनार कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें...बोल हरि बोल : कमिश्नर की पांच सितारा होटल में पार्टी और मामा का इकरारनामा
![85441ffc-e7c5-49d9-97c2-f28e5e414a1d]()
पुराने सरकार पिछले दिनों इंदौर गए थे। वहां उन्होंने अपने ही अंदाज में एक के बाद एक कई गुफ्तगू की। वहां वे वरिष्ठ मंत्रीजी से भी मिले। बंद कमरे में मंथन हुआ और इस बीच एक मंत्राणी गेट के पर उनका इंतजार करती रहीं। दोनों की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। बात यहीं नहीं थमी। बाद में पुराने सरकार मंत्रीजी के निज निवास पर सपरिवार रात्रिभोज पर पहुंचे। अब इस नए जुगलबंदी के क्या मायने हैं, ये तो वे दोनों ही जानें, लेकिन फिलहाल सत्तारूढ़ दल में इसे लेकर बड़ी बड़ी बातें हो रही हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
एक साहब रिटायरमेंट के बाद बड़े परदे पर आने का मन बना चुके हैं। उधर, बीजेपी में नए भाईसाहब को लेकर सियासी विमर्श चल रहा है। कुछ नेताओं के सिक्योरिटी वाले टेंडर भी चर्चाओं में हैं। वैसे चर्चा पुराने सरकार और बॉस की मुलाकात की भी कम नहीं है। खैर, देश प्रदेश में खबरें तो और भी हैं, पर आप तो सीधे नीचे उतर आईए और पकौड़े खाते-खाते बोल हरि बोल के रोचक किस्सों का आनंद लीजिए।
मंत्रीजी की दुबई यात्रा
9b299d6d-367f-41b8-bb9d-64116ce8e687
ग्वालियर चंबल से वास्ता रखने वाले मंत्रीजी की दुबई यात्रा इन दिनों चर्चाओं में है। मंत्रीजी सरकार को बिना बताए गुपचुप दुबई गए थे। उनके साथ बंटी भी गया था, अरे वही बंटी जो उनकी बाद में करोड़ों की कमाई लेकर घंटी बजा गया। इंटेलीजेंस के अफसर अब इस यात्रा का राज तलाशने में जुट गए हैं। आपको बता दें ये वही मंत्रीजी हैं, जिनकी सिफारिशी नोटशीट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
मैं तो हीरो बूनंगा...
b16106d3-3dc2-4df0-b288-92f979ad17cf
एक आईपीएस अफसर को अचानक हीरो बनने का शौक चर्राया है। ये साहब इसी महीने रिटायर होने वाले हैं। साहब का कहना है कि शाहरुख उनके साथ पढ़ा है, वो मुंबई चला गया हीरो बनने और वे यूपीएससी देकर आईपीएस बन गए। अब बरसों पुराना सपना पूरा करने के लिए साहब रिटायरमेंट के बाद दूसरी पारी खेलने की तैयारी में हैं। आपको बता दें कि ये वही आईपीएस हैं, जिन्होंने आईपीएस मीट में हनुमान जी का रोल किया था। साहब की एक्टिंग की तारीफ क्या साथी अफसरों ने की, उसके बाद उनका सालों पुराना सपना जिंदा हो गया।
डैडीज बॉय...
19c870f1-b00e-4c52-b365-39801f9fd11a
मंत्रालय में एक आईएएस अफसर डैडीज बॉय हैं। दरअसल, अपर मुख्य सचिव के विदेश दौरे पर रहने के कारण इन सचिव साहब को एक मीटिंग के लिए दो दिन उत्तर प्रदेश भेजा जाना था। ड्यूटी लगते ही इन साहब के डैडी ने अपर मुख्य सचिव के स्टाफ से लेकर विभाग के कई अफसरों को फोन लगाकर हड़का दिया। डैडी का कहना था कि उनके आईएएस बेटे की तबीयत ठीक नहीं रहती, यदि उसे कुछ होगा तो कौन जिम्मेदारी लेगा। डैडी की नाराजगी देखते हुए आईएएस की ड्यूटी कैंसिल भी हो गई।
डीआईजी ले रहे एसपी पद के मजे
847cb2c3-b1e8-4413-a44e-f87171cd6d7f
आईपीएस की लिस्ट देरी होने से कई अफसर बेचैन हैं तो वहीं कुछ आईपीएस चैन की बंशी बजा रहे हैं। अपनी नौकरी का पूरा आनंद ले रहे हैं। दरअसल, धार और अशोकनगर के एसपी छह महीने पहले डीआईजी के पद पर पदोन्नत हो गए, लेकिन आईपीएस की लिस्ट ना आने से दोनों अफसर एसपी पद के मजे ले रहे हैं। वहीं, नर्मदापुरम के एसपी को पुलिस मुख्यालय पदस्थ करके भूल गया है। वे चार साल से एक ही जिले में जमे हैं, जबकि प्रदेश के दो से तीन साल में एसपी का तबादला हो जाता है।
यह भी पढ़ें...बोल हरि बोल: आईजी साहब का वसूली मॉडल, कलेक्टर साहब की टेंशन और नेताजी का वो वीडियो…
नेताजी और सिक्योरिटी का टेंडर
8a7172c5-47d0-451c-871f-67a79bd215fd
भोपाल में इन दिनों दो नेता एक संस्थान की सिक्योरिटी एजेंसी को लेकर झगड़ रहे हैं। एक चाहते हैं कि उन्हें टेंडर मिले, लेकिन दूसरे हैं कि हर बार टांग अड़ा देते हैं। कुल मिलाकर दोनों की बात नहीं बन पा रही है। अब स्थिति ये है कि एक नेताजी उस संस्थान के प्रमुख की धड़ाधड़ दिल्ली तक शिकायतें करा रहे हैं। उधर, एक तीसरे नेताजी मजे में हैं। उनका पहले से सिक्योरिटी का लंबा काम है। बीच में रोका—टोका की गई, लेकिन उन्होंने साफ कह दिया कि ठेका तो उनका ही रहेगा।
यह भी पढ़ें...बोल हरि बोल: मंत्रीजी- एसीएस लड़ पड़े, पीएस ने ठेकेदार को कराई दुबई की सैर… और नौशाद के तो क्या ही कहने!
बीजेपी के नई भाईसाहब कौन?
d8b7844c-82c4-40d7-95c2-25fa293b0023
सत्तारूढ़ दल बीजेपी में इन दिनों नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रस्साकसी चल रही है। हालांकि अब 2 जुलाई को बीजेपी के नए भाईसाहब तय हो ही जाएंगे। हमारे सूत्र कह रहे हैं कि डॉक्टर साहब के नाम पर दिल्ली दरबार से मुहर लग गई है। अब तो बस औपचारिकताएं होना बाकी हैं। नए भाईसाहब के वैश्य समाज से होने की पूरी संभावना है। पहले कयासा लगाए जा रहे थे कि किसी आदिवासी नेता को ये जिम्मेदारी मिलेगी, लेकिन उस नाम को दरकिनार कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें...बोल हरि बोल : कमिश्नर की पांच सितारा होटल में पार्टी और मामा का इकरारनामा
बड़े नेता, बड़ी-बड़ी बातें
85441ffc-e7c5-49d9-97c2-f28e5e414a1d
पुराने सरकार पिछले दिनों इंदौर गए थे। वहां उन्होंने अपने ही अंदाज में एक के बाद एक कई गुफ्तगू की। वहां वे वरिष्ठ मंत्रीजी से भी मिले। बंद कमरे में मंथन हुआ और इस बीच एक मंत्राणी गेट के पर उनका इंतजार करती रहीं। दोनों की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। बात यहीं नहीं थमी। बाद में पुराने सरकार मंत्रीजी के निज निवास पर सपरिवार रात्रिभोज पर पहुंचे। अब इस नए जुगलबंदी के क्या मायने हैं, ये तो वे दोनों ही जानें, लेकिन फिलहाल सत्तारूढ़ दल में इसे लेकर बड़ी बड़ी बातें हो रही हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक<br><br>
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari