आदर्श राज्य और न्याय पर गहरी समझ बनाती है प्लेटो की किताब द रिपब्लिक
Anjali Dwivedi | Published:
book review
प्लेटो की द रिपब्लिक समाज, न्याय और आदर्श राज्य पर गहरी दार्शनिक चर्चा करती है। यह किताब न्याय, राज्य और दार्शनिक शासकों के सिद्धांतों को प्रस्तुत करती है।
📘 किताब का नाम: द रिपब्लिक
✍ लेखक: प्लेटो
📆 पहली पब्लिशिंग: लगभग 380 ईसा पूर्व
🌍 भाषा: ग्रीक (अंग्रेजी अनुवाद उपलब्ध)
प्लेटो की यह रचना द रिपब्लिक राजनीति, समाज और न्याय पर एक गहरी दार्शनिक चर्चा है। यह किताब आदर्श राज्य और उसमें न्याय की अवधारणा को समझाने के लिए लिखी गई है। प्लेटो ने इस किताब में न्याय का अर्थ विस्तार से समझाया और समाज के वर्गीकरण के आधार पर आदर्श राज्य की परिकल्पना की।
इस किताब की कहानी एक संवाद के रूप में प्रस्तुत की गई है। इसमें प्लेटो अपने गुरु सोक्रेटिस के माध्यम से आदर्श राज्य की परिभाषा देते हैं। इसमें सोक्रेटिस और उनके शिष्यों के बीच विचार-विमर्श होता है, कि आदर्श राज्य किस प्रकार कार्य करेगा। प्लेटो ने राज्य को तीन वर्गों में विभाजित किया है- शासक, सैनिक, और श्रमिक। प्रत्येक वर्ग के अपने-अपने कर्तव्य और जिम्मेदारियां होती हैं।
किताब का प्रमुख विषय न्याय है, जिसे प्लेटो ने कई तरीकों से समझाने का प्रयास किया है। प्लेटो के विचारयह मानते हैं कि केवल दार्शनिक शासक (Philosopher Ruler) ही समाज को अच्छे से चला सकते हैं। क्योंकि प्लेटो सत्य और ज्ञान को सर्वोच्च मानते हैं।
प्लेटो प्राचीन ग्रीक के महान फिलोसोफर थे। उन्होंने वेस्टर्न फिलोसॉफी और राजनीति के मूलभूत सिद्धांतों की नींव रखी। प्लेटो ने अपनी कई रचनाओं में समाज, न्याय और राजनीति के गहरे पहलुओं को उजागर किया। द रिपब्लिक उनके सबसे फेमस कार्यों में से एक है, जिसमें उन्होंने आदर्श राज्य के सिद्धांतों का विवरण दिया।
किताब में प्रमुख पात्र सोक्रेटिस हैं, जिनके माध्यम से प्लेटो अपने विचार प्रस्तुत करते हैं। अन्य पात्रों में ग्लौकॉन, एडिमांटस, और थेसीलस शामिल हैं, जो सोक्रेटिस से विभिन्न सवाल करते हैं और उनके तर्कों पर चर्चा करते हैं। ये पात्र प्लेटो के दार्शनिक विचारों को विस्तार से समझने में मदद करते हैं।
द रिपब्लिक को कोई विशेष पुरस्कार प्राप्त नहीं हुआ है, क्योंकि यह रचना प्राचीन ग्रीक काल की है। हालांकि, यह वेस्टर्न फिलोसॉफी और पोलिटिकल साइंस के क्षेत्र में एक अमूल्य धरोहर मानी जाती है। आज भी इसे दार्शनिकों और छात्रों द्वारा अध्ययन किया जाता है और यह पश्चिमी विचारधारा की दिशा तय करने वाली रचना है।
गुफा का रूपक (Allegory of the Cave) से एक अंश:
जब एक व्यक्ति गुफा से बाहर जाता है, तो वह असलियत को देखता है, जो पहले केवल छाया थीं।
यह रूपक जीवन की वास्तविकता और आंतरिक ज्ञान की खोज को दर्शाता है। यह दर्शाता है कि हम जिस दुनिया को देखते हैं, वह हमेशा पूरी सचाई नहीं होती।
द रिपब्लिक का पहला प्रकाशन प्राचीन ग्रीक में हुआ था। आधुनिक समय में इसे कई प्रमुख प्रकाशकों ने इसे दुबारा प्रकाशित किया है। इनमें पेंगुइन क्लासिक्स और फॉइल प्रेस शामिल हैं। इन प्रकाशकों ने प्लेटो की कृति को व्यापक रूप से दुनिया भर में पहुंचाया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
The Discovery of India : नेहरु की जेल में लिखी किताब बन गई भारतीय इतिहास की धरोहर
शक्ति के 48 नियम : रॉबर्ट ग्रीन की किताब से जानें कैसे हासिल करें शक्ति
दीवार में एक खिड़की रहती थी: विनोद कुमार शुक्ल की वो किताब, जिसने हिंदी साहित्य में रचा नया इतिहास
Sapiens : मानव इतिहास की गहरी समझ बनाती है यूवाल नोआ हरारी की विश्व प्रसिद्ध किताब
✍ लेखक: प्लेटो
📆 पहली पब्लिशिंग: लगभग 380 ईसा पूर्व
🌍 भाषा: ग्रीक (अंग्रेजी अनुवाद उपलब्ध)
प्लेटो की यह रचना द रिपब्लिक राजनीति, समाज और न्याय पर एक गहरी दार्शनिक चर्चा है। यह किताब आदर्श राज्य और उसमें न्याय की अवधारणा को समझाने के लिए लिखी गई है। प्लेटो ने इस किताब में न्याय का अर्थ विस्तार से समझाया और समाज के वर्गीकरण के आधार पर आदर्श राज्य की परिकल्पना की।
📖 द रिपब्लिक की समरी
किताब का प्रमुख विषय न्याय है, जिसे प्लेटो ने कई तरीकों से समझाने का प्रयास किया है। प्लेटो के विचारयह मानते हैं कि केवल दार्शनिक शासक (Philosopher Ruler) ही समाज को अच्छे से चला सकते हैं। क्योंकि प्लेटो सत्य और ज्ञान को सर्वोच्च मानते हैं।
✍ राइटर के बारे में
📌 किताब के मेन कैरेक्टर
🏆 किताब को मिले पुरस्कार
💡 किताब का एक रोचक अंश
जब एक व्यक्ति गुफा से बाहर जाता है, तो वह असलियत को देखता है, जो पहले केवल छाया थीं।
यह रूपक जीवन की वास्तविकता और आंतरिक ज्ञान की खोज को दर्शाता है। यह दर्शाता है कि हम जिस दुनिया को देखते हैं, वह हमेशा पूरी सचाई नहीं होती।
📌 पब्लिकेशन और क्रेडिट
ये खबरें भी पढ़ें...
The Discovery of India : नेहरु की जेल में लिखी किताब बन गई भारतीय इतिहास की धरोहर
शक्ति के 48 नियम : रॉबर्ट ग्रीन की किताब से जानें कैसे हासिल करें शक्ति
दीवार में एक खिड़की रहती थी: विनोद कुमार शुक्ल की वो किताब, जिसने हिंदी साहित्य में रचा नया इतिहास
Sapiens : मानव इतिहास की गहरी समझ बनाती है यूवाल नोआ हरारी की विश्व प्रसिद्ध किताब
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari