महिलाओं ने POLICE पर फेंकी चूड़ियां, चक्काजाम किया, जानें क्या है मामला

Jitendra Shrivastava | Feb 10, 2024, 23:13 IST
Share
MURDER
हत्या के आरोपियों के पकड़ने के लिए महिलाओं का प्रदर्शन।

चकराघाट निवासी 29 वर्षीय अमित उर्फ अम्मू दुबे और उसका साथी धनुषधारी मंदिर के सामने किराना दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान दो तरफ से आए बदमाशों ने अमित को पेट में बाईं तरफ छुरा मार दिया। वह भागकर चाय की दुकान पर पहुंचा और गिर गया।

SAGAR. सागर में युवक की हत्या के विरोध में परिजन ने स्थानीय लोगों के साथ चक्काजाम कर दिया। कोतवाली थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। वे आरोपियों के घर गिराने की मांग कर रहे थे। महिलाओं ने POLICE पर चूड़ियां फेंककर विरोध भी जताया। आर्थिक मदद का आश्वासन मिलने और नगर निगम अमले के आरोपियों के मकान तोड़ने के लिए रवाना होने के बाद ही लोग अंतिम संस्कार के लिए माने।

3 बदमाशों ने युवक को घेरकर की थी हत्या

कोतवाली थाने से 50 मीटर दूर चकराघाट पर शुक्रवार रात 9.30 बजे 3 बदमाशों ने युवक को घेरकर हत्या कर दी थी। चकराघाट निवासी 29 वर्षीय अमित उर्फ अम्मू दुबे और उसका साथी धनुषधारी मंदिर के सामने किराना दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान दो तरफ से आए बदमाशों ने अमित को पेट में बाईं तरफ छुरा मार दिया। वह भागकर चाय की दुकान पर पहुंचा और गिर गया। भीड़ देखकर आरोपी भाग निकले। परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को ऑटो से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले युवक का बदमाशों से राह चलते झगड़ा हुआ था।

बदमाशों के लिए माफी स्कीम, दिलाए जाएंगे सरकारी फायदे... जानिए प्लान

मंत्री के बंगले पर गार्ड ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

4 शिक्षकों ने किया ऐसा काम, पुलिस ने दर्ज की FIR, RTI में हुआ खुलासा

मुख्य आरोपी का पिता हिरासत में

कोतवाली पुलिस ने युवक हत्या के तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। तीनों आरोपी नाबालिग हैं। उनकी उम्र 13 से 16 साल के बीच की है। बदमाशों की तलाश में देर रात पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी। मुख्य आरोपी के पिता को हिरासत में लिया है। वारदात में चौरसिया, सोनी और रैकवार समाज के तीन लड़कों के नाम सामने आए हैं।

2 साल पहले हुई थी शादी

अमित की 2 साल पहले ही शादी हुई थी। बच्चे नहीं हैं। शादी के बाद अमित कदंब कुआं के पास किराए के मकान में रह रहा था। दो भाइयों में बड़ा था। एक बहन भी है। मां का निधन हो चुका है। अमित पहले टोल नाके पर काम करता था।

Tags:
  • police
  • चक्काजाम
  • महिलाऐं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज