यौन शोषण मामला: हिडन कैमरे से अश्लील वीडियो बनाने वाला तांत्रिक अरेस्ट, प्रसाद में मिलाता था नशा

Jitendra Shrivastava | Sept 20, 2026, 19:30 IST
Share
हिडन कैमरे से अश्लील वीडियो बनाने वाला तांत्रिक अरेस्ट।<br>
हिडन कैमरे से अश्लील वीडियो बनाने वाला तांत्रिक अरेस्ट।

SALEM. तमिलनाडु के सेलम में पुलिस ने तांत्रिक विजयराजा को गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह हिडन कैमरे से अश्लील वीडियो बनाकर डार्क वेब पर बेचता था। लैपटॉप से 50 से ज्यादा वीडियो मिले। आरोपी का नाम विजयराजा (50) बताया गया है। उस पर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप है।

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के सेलम में यौन शोषण का मामला (sexual exploitation case) पुलिस ने एक तांत्रिक (Tantric) को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम विजयराजा (50) बताया गया है। उस पर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप है। पुलिस के अनुसार वह तंत्र-मंत्र के नाम पर हिडन कैमरे (hidden cameras) से अश्लील वीडियो (obscene video) बनाता था। उसके लैपटॉप से 50 से ज्यादा वीडियो मिले हैं।

तमिलनाडु के सेलम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को एक तांत्रिक को अरेस्ट किया। उस पर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी वाझापाड़ी के पास तंत्र-मंत्र केंद्र चलाता था।

हिडन कैमरे से रिकॉर्डिंग का आरोप

पुलिस के अनुसार, आरोपी पूजा-पाठ के नाम पर महिलाओं और लड़कियों को केंद्र बुलाता था। वहां हिडन कैमरों से उनके वीडियो रिकॉर्ड किए जाते थे। आरोप है कि वह इन्हें डार्क वेब (dark web) पर बेच देता था।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप बरामद किया है। इसमें महिलाओं और स्कूली छात्राओं के 50 से अधिक वीडियो मिले हैं। मोबाइल फोन और दूसरे डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

सिंगापुर में अब पढ़ने और चलने पर मिलेगा इनाम, जानें ReadSG-स्टेप्स चैलेंज की पूरी कहानी
20 Sept 2026 ,
By Arohi Raj
सिंगापुर की नेशनल लाइब्रेरी बोर्ड यानी NLB ने रीडएसजी नाम से पांच साल का अभियान शुरू किया है। इसमें रोज 15 मिनट पढ़ने पर वर्चुअल कॉइन मिलते हैं, जिन्हें कैश में बदला जा सकता है। साथ ही हेल्थ प्रमोशन बोर्ड के नेशनल स्टेप्स चैलेंज में पैदल चलने पर भी इनाम मिलता है। सफाई, कतार में अनुशासन और पानी की रिसाइक्लिंग जैसी आदतें भी सिंगापुर को खास बनाती हैं।
सिंगापुर की नेशनल लाइब्रेरी बोर्ड यानी NLB ने रीडएसजी नाम से पांच साल का अभियान शुरू किया है। इसमें रोज 15 मिनट पढ़ने पर वर्चुअल कॉइन मिलते हैं, जिन्हें कैश में बदला जा सकता है। साथ ही हेल्थ प्रमोशन बोर्ड के नेशनल स्टेप्स चैलेंज में पैदल चलने पर भी इनाम मिलता है। सफाई, कतार में अनुशासन और पानी की रिसाइक्लिंग जैसी आदतें भी सिंगापुर को खास बनाती हैं।

नशे का शक, जांच जारी

पुलिस के मुताबिक, कुछ महिलाओं को कथित तौर पर नशीला पदार्थ दिया गया। यह पानी या प्रसाद में मिलाया गया बताया जा रहा है। इसके बाद बेहोशी की हालत में उनके वीडियो बनाए गए। यह आरोप अभी जांच के दायरे में है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच हो रही है।

जियो यूजर्स को 399 के रिचार्ज पर 12 महीने बिल्कुल फ्री मिलेगा यह धांसू फीचर, ऐसे उठाएं फायदा
20 Sept 2026 ,
By Kaushiki
रिलायंस जियो ने कैनवा के साथ पार्टनरशिप की है। रोज पोस्टर, रील या प्रेजेंटेशन बनाने वालों के लिए खुशखबरी है। रिलायंस जियो और कैनवा की साझेदारी में चुनिंदा प्रीपेड प्लान पर 12 महीने तक कैनवा प्रो या प्रो लाइट फ्री मिलेगा। Jio यूजर के लिए ये ऑफर 16 सितंबर 2026 से शुरू है। इसे MyJio ऐप से क्लेम कर सकते हैं।<br />
रिलायंस जियो ने कैनवा के साथ पार्टनरशिप की है। रोज पोस्टर, रील या प्रेजेंटेशन बनाने वालों के लिए खुशखबरी है। रिलायंस जियो और कैनवा की साझेदारी में चुनिंदा प्रीपेड प्लान पर 12 महीने तक कैनवा प्रो या प्रो लाइट फ्री मिलेगा। Jio यूजर के लिए ये ऑफर 16 सितंबर 2026 से शुरू है। इसे MyJio ऐप से क्लेम कर सकते हैं।<br />

चंदा लेने गई छात्रा से खुला मामला

मामला तब सामने आया, जब विनायक चतुर्थी के लिए चंदा लेने एक स्कूली छात्रा केंद्र पहुंची। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। छात्रा डर गई और उसने परिवार को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन और स्थानीय युवक केंद्र पहुंचे। यह केंद्र 'शनीश्वर' नाम से चलता था।

भीड़ देखकर ताला लगाकर भागा

भीड़ को देखकर आरोपी ने परिसर में ताला लगा दिया। इसके बाद वह वहां से भाग गया। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों को उसके पास में छिपे होने की सूचना मिली। लोगों ने उसे पकड़ लिया। फिर उसे वाझापाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

फैक्ट्री बंद हुई तो बना बाबा

पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री बंद होने के बाद उसने खुद को बाबा बताना शुरू किया। वह तंत्र-मंत्र का जानकार होने का दावा करने लगा।

वेबसाइट देती थी पैसे

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में एक बात स्वीकार की। उसने बताया कि एक वेबसाइट ऐसे वीडियो के बदले उसे पैसे देती थी। वह महिलाओं के वीडियो बनाकर उसी वेबसाइट पर भेजता था।पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अब यह जांच हो रही है कि इस अपराध में कोई और शामिल है या नहीं। किसी नेटवर्क की आशंका भी परखी जा रही है।

ऐसे समझें डार्क वेब की कहानी
ऐसे समझें डार्क वेब की कहानी

पाठकों के लिए जरूरी सावधानी

ऐसे मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। पूजा-पाठ या इलाज के नाम पर किसी अकेली जगह जाने से बचें। कमरे में संदिग्ध उपकरण दिखें तो तुरंत बाहर निकलें। किसी के साथ गलत होने पर परिवार को बताएं। पुलिस को सूचना देने में देर न करें।
Tags:
  • तांत्रिक
  • हिडन कैमरे
  • डार्क वेब
  • तमिलनाडु
  • यौन शोषण मामला
  • अश्लील वीडियो
  • hidden cameras
  • dark web
  • Tamil Nadu
  • sexual exploitation case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google