एससी- एसटी वर्ग से देशभर में बनाए जाएंगे 100 महामंडलेश्वर

Shreya Nakade | May 22, 2024, 07:41 IST
Share
एसटी एससी वर्ग से महामंडलेश्वर
एसटी एससी वर्ग से महामंडलेश्वर

पूरे देश में समानता लाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। एससी एसटी वर्ग से 100 महामंडलेश्वर बनाए जाने की तैयारी है। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है...

देश में समानता को लेकर एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पूरे भारत में एससी एसटी वर्ग के 100 महामंडलेश्वर ( mahamandleshwar from st sc ) बनाए जाने की तैयारी है। जूना अखाड़े के रविंद्र पुरी महाराज ने यह जानकारी दी। दरअसल महाराष्ट्र में इन दिनों 4 एसटी एससी वर्ग के महामंडलेश्वर ( st sc mahamandleshwar in maharashtra ) बनाने की तैयारी है। इससे पहले गुजरात में भी एसटी एससी वर्ग से 4 महामंडलेश्वर बनाए गए थे। 19 अप्रैल को इनका पट्टाभिषेक हुआ था।

जाति व्यवस्था से ऊपर उठकर कदम उठाया गया

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने एसटी एससी वर्ग से महामंडलेश्वर बनाए जाने को एक बड़ा कदम बताया। यह 1300 साल बाद हिंदू धर्म की जाति व्यवस्था को बदले की ओर एक कदम है। उन्होंने कहा कि यह तबका वर्षों से पिछड़ा है। इसे समाज की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। इसलिए बाधाओं को दूर कर इस दिशा में काम कर रहे हैं। महाराज ने बताया कि संतों के अनुसार पुरानी सोच को बदलने की जरूरत है। इससे सामाजिक संतुलन समरसता का माहौल बनेगा।

ये खबर भी पढ़िये...

धोखाधड़ी के मामले में निरंजनी अखाड़े से निष्‍कासित पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी अरेस्ट

महामंडलेश्वर कौन है ?

महामंडलेश्वर एक उपाधि है। इसका उपयोग शंकराचार्य द्वारा स्थापित दशनामी संप्रदाय के कुछ हिंदू भिक्षुओं द्वारा किया जाता है। महामंडलेश्वर शब्द का अर्थ है "महान और असंख्य मठों का श्रेष्ठ" या "किसी धार्मिक जिले या प्रांत का श्रेष्ठ।" इस पद को शंकराचार्य के बाद का स्थान मिलता है।

ये खबर भी पढ़िये...

UJJAIN: महामंडलेश्वर पद और अखाड़े से मंदाकिनी निष्कासित, निष्कासन के बाद पीड़ितों ने मीडिया को सुनाई आपबीती

महामंडलेश्वर कैसे बनाए जाते हैं ?

महामंडलेश्वर ज्ञान और शिक्षा के आधार पर बनाए जाते हैं। इसके लिए वेदांत की शिक्षा आवश्यक होती है। वेदांत न होने पर व्यक्ति का कथावाचक होना जरूरी होता है। इसके अलावा उसके यहां मठ होना आवश्यक है जहां जनकल्याण के लिए सुविधाओं का अवलोकन होता हो। महामंडलेश्वर बनने के लिए संत की दीक्षा और सन्यास लेना होता है। यह सारी प्रक्रिया होने के बाद पट्टाभिषेक होता है। इसमें अखाड़े में दूध, घी, दही, शहद और शक्कर से बने पंचामृत से अभिषेक होता है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • महामंडलेश्वर
  • एससी एसटी वर्ग के 100 महामंडलेश्वर
  • एसटी एससी वर्ग  के महामंडलेश्वर
  • st sc mahamandleshwar in maharashtra
  • mahamandleshwar from st sc
  • महामंडलेश्वर कौन है
  • महामंडलेश्वर कैसे बनाए जाते हैं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज