मुस्लिम इलाके में मिला प्राचीन मंदिर, 46 साल से था बंद, अफसरों ने खोला

Sourabh Bhatnagar | Dec 14, 2024, 14:44 IST
Share
sambhal shiv temple reopen
sambhal shiv temple reopen

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बिजली चोरी और अतिक्रमण के खिलाफ चल रही प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान एक ऐतिहासिक घटनाक्रम हुआ है। प्रशासन की टीम को खग्गू सराय मोहल्ले में स्थित एक शिव मंदिर मिला।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बिजली चोरी और अतिक्रमण के खिलाफ चल रही प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान एक ऐतिहासिक घटनाक्रम हुआ है। प्रशासन की टीम को खग्गू सराय मोहल्ले में स्थित एक शिव मंदिर मिला, जो पिछले 46 सालों से बंद पड़ा था। शनिवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई की मौजूदगी में मंदिर के कपाट खोले गए और उसकी सफाई की गई।

46 साल से बंद था शिव मंदिर

Uttar Pradesh News temple has been reopened in Sambhal
Uttar Pradesh News temple has been reopened in Sambhal

खग्गू सराय स्थित यह शिव मंदिर 1978 से बंद पड़ा था। अधिकारियों की पड़ताल में पता चला कि इस मंदिर को पिछले 46 वर्षों से बंद किया गया था। मुस्लिम बाहुल्य इलाके में स्थित इस मंदिर को 1978 में सांप्रदायिक हिंसा के बाद हिंदू समुदाय के लोगों ने छोड़ दिया था, जिसके बाद से इसका संचालन नहीं हो पाया था। अब प्रशासन ने इस मंदिर को फिर से खोला और साफ-सफाई कराई।

मंदिर के अंदर भगवान शिव और हनुमान जी की मूर्तियां मिलीं

Uttar Pradesh News temple has been reopened in Sambhal
Uttar Pradesh News temple has been reopened in Sambhal

मंदिर के कपाट खोले जाने के बाद वहां भगवान शिव और हनुमान जी की मूर्तियां मिलीं। अधिकारियों ने मंदिर का पुनर्निर्माण और सफाई का कार्य शुरू कर दिया। इसके साथ ही पास में स्थित एक कुएं की भी जानकारी मिली, जिसे अब फिर से खोला जा रहा है।

हिंदू महासभा ने सराहा प्रशासन की कार्रवाई

नगर हिंदू महासभा के संरक्षक विष्णु शरण रस्तोगी ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह कदम हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को सम्मान देने के लिए उठाया गया है। रस्तोगी ने बताया कि उनका बचपन इसी शिव मंदिर के पास बिता था, और उन्होंने इस मंदिर को फिर से खुले देख खुशी जाहिर की।

1978 में हुए सांप्रदायिक दंगे का असर

Uttar Pradesh News temple has been reopened in Sambhal
Uttar Pradesh News temple has been reopened in Sambhal

विष्णु शरण रस्तोगी के अनुसार, 1978 में हुए सांप्रदायिक दंगे के बाद हिंदू समुदाय के लोग इस इलाके से पलायन कर गए थे, और धीरे-धीरे यहां का माहौल बदल गया था। अफवाहों और हिंसा के कारण मंदिर बंद कर दिया गया था, लेकिन अब प्रशासन की पहल से यह ऐतिहासिक मंदिर फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • UP News
  • UP police
  • शिव मंदिर
  • संभल न्यूज
  • संभल मस्जिद सर्वे
  • संभल पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा