80 साल के बुजुर्ग ने जिंदगी में पहली बार मनाया जन्मदिन, और फिर उसी रात हो गया ऐसा

नियमित योग करने वाले समाजसेवी बुजुर्ग की हार्ट अटैक से हुई मौत। इससे पहले नाते-रिश्तेदारों और योग मंडली से सदस्यों ने धूमा-धाम से मनाया था जन्मदिन।

author-image
Marut raj
एडिट
New Update
80 year old man celebrated his birthday for the first time in his life died in the night द सूत्र
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

भोपाल. मध्य प्रदेश के खरगोन ( Khargone ) से एक अजीब वाकया सामने आया है। यहां 80 साल के एक बुजुर्ग ने जिंदगी में पहली बार अपने साथियों के साथ अपना जन्मदिन ( birthday ) मनाया। केक काटा गया, नाच-गाना यानी फुल मस्ती की गई। इसके बाद देर रात को उनकी जान चली गई। 

देर रात तक चली पार्टी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खरगोन के पहाड़ सिंह पुरा में 80 वर्षीय नारायण सिंह रघुवंशी रहते थे। उन्होंने जीवन में पहली बार अपना जन्मदिन मनाया। रात 12 बजे रात तक नाते-रिश्तेदार और मित्र बधाई देने आते रहे। इस दौरान उन्होंने केक काटा। गाजे-बाजे, उत्साह, उमंग और मस्ती के साथ जन्मदिन मनाया गया। रात 3 बजे अचानक हार्ट अटैक आया और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बुजुर्ग का कुंदा स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया, जहां वे योग किया करते थे। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि दी।

नियमित योग करते थे

नारायण रघुवंशी रोज सुबह हनुमान मंदिर पर मस्ती की योग टोली के साथ योग करते थे। जीवन में कभी जन्मदिन नहीं मनाया था। पहली बार योग टोली के साथियों ने उनके घर जाकर केक काटकर जन्मदिन मनाया था। मनोज रघुवंशी ने बताया कि समाजसेवी नारायण सिंह रघुवंशी स्वस्थ थे। उनकी दिनचर्या भी अच्छी थी। उम्र जरुर 80 साल थी, लेकिन वे मस्ती की टोली में रोज सुबह 6 बजे शामिल होकर योग करते थे। 6 महीने से वह योग के साथ जुड़े थे। किसी ने सोचा नहीं था कि जन्मदिन के दिन उन्हें बधाई देने जाएंगे और वो उसी दिन चले जाएंगे।

 

बीजेपी के पूर्व विधायक ने मंच पर अध्यक्ष को जमकर लताड़ा, जानिए वजह

दलबदलुओं से कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी को कैसे हो रहा ज्यादा नुकसान, जानें

राहुल के रणनीतिकार उतरे चुनावी रण में, जानिए कौंन हैं ये

कितने महीने बाद होगी Anant Ambani and Radhika Merchant की शादी, पढ़िए

birthday जन्मदिन