8th Pay Commission पर केंद्र ने दिया बड़ा अपडेट, 1 करोड़ सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
Rohit Sahu | Mar 18, 2025, 13:18 IST
8 th pay commision
केंद्र सरकार 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) पर सुझाव मांग रही है। नया पे-कमीशन अपना काम अप्रैल से शुरू कर देगा।
केंद्र सरकार ने इस साल जनवरी में 8वें वेतन आयोग की घोषणा की थी, जिसके बाद से ही केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी दो समिति सदस्यों और अध्यक्ष की नियुक्ति का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके लागू होने के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा लाभ मिलेगा। यह आयोग सैलरी में 10 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि कर सकता है। जिससे न्यूनतम मूल वेतन 18 हजार रुपए से बढ़कर 40 हजार रुपए तक हो सकता है।
बीजेपी सांसद कंगना रनौत और तृणमूल कांग्रेस की सजदा अहमद ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में संशोधन के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन के बारे में लोकसभा में सवाल उठाए। उनका सवाल यह था कि क्या सरकार ने 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट पेश करने के लिए कोई समय-सीमा तय की है। इन सांसदों ने वेतन आयोग के लिए रेफरेंस और अब तक हुई प्रोसेस के बारे में भी पूछा। उनके सवालों का जवाब देते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रिपोर्ट जमा करने की समय-सीमा समय आने पर तय की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में 8वां वेतन आयोग लाने की तैयारी, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी
भारत में सरकारी कर्मचारियों के वेतन में समय-समय पर बदलाव करने के लिए अलग-अलग वेतन आयोग गठित किए गए हैं। अब तक सात वेतन आयोग आ चुके हैं, जिन्होंने कर्मचारियों के वेतन को आर्थिक परिस्थितियों और महंगाई के अनुरूप बदला है। यह आयोग सरकारी कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हर 10 साल में गठित किया जाता है।वर्तमान यानी सांतवे वेतन आयोग का कार्यकाल इस साल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो जाएगा।
![8 th pay commision india]()
8वें वेतन आयोग के गठन से 65 लाख पेंशनर्स: नए सैलरी स्ट्रक्चर से सरकारी पेंशनर्स को फायदा होगा। इसके अलावा 4 लाख सरकारी कर्मचारी जो दिल्ली में पदस्थ हैं। 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी जो अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) के कर्मचारियों को फायदा होगा। डिफेंस कर्मचारी: सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों की तनख्वाह और भत्तों में सुधार होगा।
यह भी पढ़ें:8th Pay Commission : कब से मिलेगा कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का फायदा, आया नया अपडेट
thesootr links
8वें वेतन आयोग की सिफारिशें कब से लागू होंगी?
संभावना जताई जा रही है कि नए वेतन आयोग की सिफारिशें अगले साल जनवरी से लागू होंगी। हालांकि पिछले वेतन आयोगों ने अपनी रिपोर्ट को फाइनल रूप देने में आमतौर पर एक साल से अधिक समय लिया है। जिसके चलते अंदेशा है कि इसबार भी वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हो सकती है। पिछले वेतन आयोगों की तुलना में वेतन आयोग की घोषणा में देरी होने के कारण, संभावना है कि 8 वें वेतन आयोग की सिफारिशों का क्रियान्वयन 2026-27 में ही देखा जाएगा।
केंद्र सरकार ने दिया ये अपडेट
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में 8वां वेतन आयोग लाने की तैयारी, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी
देश में वेतन आयोग का इतिहास
8 th pay commision india
8 वें वेतन आयोग से इन्हें होगा फायदा
यह भी पढ़ें:8th Pay Commission : कब से मिलेगा कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का फायदा, आया नया अपडेट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman