आपके आधार कार्ड का हो रहा है गलत इस्तेमाल! तुरंत जानें कैसे, सुरक्षा के 5 आसान तरीके

Jitendra Shrivastava | Apr 19, 2025, 16:48 IST
Share
the sootr
aadhaar-card Photograph: (the sootr)

आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल पहचानने के लिए UIDAI की वेबसाइट से Authentication History चेक करें और बायोमेट्रिक लॉक लगाएं। लॉक लगाने के बाद भी आपको लगता है कि आपके आधार का गलत उपयोग हो रहा है तो ये करें...

आज के समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) हर भारतीय नागरिक की एक अनिवार्य पहचान बन चुका है। बैंक खाता खुलवाना हो या सिम कार्ड लेना, स्कूल एडमिशन हो या पेंशन योजना, हर जगह आधार अनिवार्य है। ऐसे में इसका गलत इस्तेमाल (Misuse) बहुत ही संवेदनशील मामला है।

आधार का गलत इस्तेमाल हुआ या नहीं?

अगर आपको शक है कि आपके आधार कार्ड का दुरुपयोग हो रहा है, तो इसे जानने के लिए UIDAI की वेबसाइट पर दिए गए "Authentication History" फीचर का इस्तेमाल करें।

ये खबरें भी पढ़ें...

बच्चों को अब पढ़ाया जाएगा लव जिहाद से बचने का पाठ, इस जिले के मंदिरों में पाठशाला शुरू

इंदौर में फिल्म डायरेक्टर, एक्टर अनुराग कश्यप पर FIR की मांग, ब्राह्मण पर कहे थे अपशब्द

Authentication History देखने के स्टेप्स...

  • Step 1: https://myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • Step 2: अपने 12 अंकों के आधार नंबर (Aadhaar Number) और कैप्चा दर्ज करें।
  • Step 3: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
  • Step 4: 'Authentication History' विकल्प चुनें।
  • Step 5: तारीख और समय चुनें और 'Submit' पर क्लिक करें।
Authentication History : यह सुविधा आपको दिखाती है कि कब-कब, कहां और किस प्रकार से आपके आधार का उपयोग हुआ है।

अनजान ट्रांजेक्शन की करें शिकायत...

  1. टोल-फ्री नंबर: 1947
  2. ईमेल: help@uidai.gov.in
  3. ऑनलाइन: UIDAI के शिकायत पोर्टल से
ये खबरें भी पढ़ें...

पिता को याद कर मंच पर भावुक हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंच से कहीं ऐसी बातें, सन्न रह गई सभा

मां पीतांबरा की नगरी को मिला 44.24 करोड़ का वरदान, बनेगा नया आध्यात्मिक हब, पर्यटन को भी बढ़ावा

बायोमेट्रिक लॉक से करें सुरक्षा

UIDAI बायोमेट्रिक डेटा की सुरक्षा के लिए लॉक/अनलॉक का विकल्प देता है।

  • Step 1: UIDAI की [https://myaadhaar.uidai.gov.in](https://myaadhaar.uidai.gov.in) वेबसाइट पर जाएं।
  • Step 2: Aadhaar नंबर, कैप्चा और OTP दर्ज कर लॉग इन करें।
  • Step 3: 'Lock/Unlock Biometrics' पर क्लिक करें।
  • Step 4: वर्चुअल आईडी, नाम और पिन कोड डालकर लॉक करें।
बायोमेट्रिक लॉक लगने के बाद आपकी फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन के जरिए कोई Authentication नहीं हो सकेगा।

क्या करें, क्या न करें...

क्या करें (Do's)क्या न करें (Don'ts)
नियमित रूप से Authentication History चेक करेंकिसी के साथ आधार की फोटोकॉपी साझा न करें
बायोमेट्रिक लॉक लगाएंसार्वजनिक Wi-Fi पर लॉगिन से बचें
UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट का ही उपयोग करेंफ्रॉड कॉल्स या मैसेज पर जानकारी न दें
देश दुनिया न्यूज
Tags:
  • आधार कार्ड
  • वेबसाइट
  • UIDAI
  • देश दुनिया न्यूज
  • बायोमेट्रिक
कोटा एमबीएस अस्पताल इंजेक्शन गड़बड़ी: भर्ती नहीं हुई महिला के नाम पर इंजेक्शन, अस्पताल रिकॉर्ड में 10 सितंबर से भर्ती

By Jyoti Mahender Bhardwaj

कोटा एमबीएस अस्पताल इंजेक्शन गड़बड़ी: भर्ती नहीं हुई महिला के नाम पर इंजेक्शन, अस्पताल रिकॉर्ड में 10 सितंबर से भर्ती
1 करोड़ के शराब घूसकांड के आरोप में घिरे डिप्टी सीएम के OSD दीपम रायचूरा पद से हटाए गए, जांच के आदेश

By Amresh Kushwaha

1 करोड़ के शराब घूसकांड के आरोप में घिरे डिप्टी सीएम के OSD दीपम रायचूरा पद से हटाए गए, जांच के आदेश
SMS अस्पताल के 24 मंजिला IPD टावर में बनेगी GIS बिल्डिंग, बिजली व्यवस्था पर खर्च होंगे ₹1.62 करोड़

By Jyoti Mahender Bhardwaj

SMS अस्पताल के 24 मंजिला IPD टावर में बनेगी GIS बिल्डिंग, बिजली व्यवस्था पर खर्च होंगे ₹1.62 करोड़
सिरोही: भाजपा में क्रॉस वोटिंग पर बवाल; मंदिर में ली थी वफादारी की कसम, अब 3 पार्षद व्हाट्सऐप ग्रुप से बाहर

By Saurabh Mishra

सिरोही: भाजपा में क्रॉस वोटिंग पर बवाल; मंदिर में ली थी वफादारी की कसम, अब 3 पार्षद व्हाट्सऐप ग्रुप से बाहर
27% OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 13% होल्ड पदों पर अनारक्षित वर्ग को नियुक्ति के निर्देश

By Neel Tiwari

27% OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 13% होल्ड पदों पर अनारक्षित वर्ग को नियुक्ति के निर्देश
दिल्ली जा रहे सीजेपी के 15 कार्यकर्ता इटारसी में डिटेन, अभिजीत दीपके बोले-इमरजेंसी घोषित क्यों नहीं कर देते

By Manya Jain

दिल्ली जा रहे सीजेपी के 15 कार्यकर्ता इटारसी में डिटेन, अभिजीत दीपके बोले-इमरजेंसी घोषित क्यों नहीं कर देते
बीकानेर के आडूरी गांव में सरपंच प्रत्याशी का अनोखा घोषणा पत्र, 2 साल में वादे पूरे नहीं तो दूंगा इस्तीफा

By Jageshwar prasad

बीकानेर के आडूरी गांव में सरपंच प्रत्याशी का अनोखा घोषणा पत्र, 2 साल में वादे पूरे नहीं तो दूंगा इस्तीफा