आतिशी की पीसी - BJP ज्वाइन कर लो, नहीं तो गिरफ्तार कर ली जाओगी

CHAKRESH | Apr 02, 2024, 10:21 IST
Share
aatishi aap leader
aatishi aap leader

आतिशी ने दावा किया कि अगले कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी के चार नेताओं, मुझे, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को जेल में डालने की योजना बनाई जा रही है…

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, कि मेरे करीबी के माध्यम मुझे BJP में शामिल होने का ऑफर दिया गया। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में आप के कुछ और नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अगले कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी के चार नेताओं, मुझे, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को जेल में डालने की योजना बनाई जा रही है…

मेरे और रिश्तेदारों के घर पर होगी रेड- आतिशी

आतिशी ने यह भी कहा कि रविवार की रामलीला मैदान की रैली के बाद अब बीजेपी को लगता है कि आम आदमी पार्टी के टॉप 4 लीडर को गिरफ्तार करना काफी नहीं था, अब आने वाले समय में अगले बड़े चार नेताओं को जेल में डाला जाएगा। उन्होंने कहा, "मुझे बताया गया है कि आने वाले दिनों में मेरे घर, मेरे रिश्तेदारों और करीबियों के घर पर रेड होगी। हम अरविंद केजरीवाल की सिपाही हैं, बीजेपी की धमकी से डरने वाले नहीं है। "

21 मार्च को हुए थे केजरीवाल गिरफ्तार

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में केजरीवाल भी घिरे हुए हैं। इस कथित घोटाले में उनकी भूमिका की जांच को लेकर ईडी ने केजरीवाल को 9 समन जारी किए थे। ईडी ने सबसे पहला समन पिछले साल 2 नवंबर को भेजा था, लेकिन केजरीवाल किसी भी समन पर पेश नहीं हुए। 21 मार्च को केजरीवाल ने गिरफ्तारी से राहत के लिए हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट ने इसे भी खारिज कर दिया था। इसके बाद उसी दिन शाम 7 बजे ईडी की टीम 10वां समन लेकर केजरीवाल के आवास पर पहुंच गई थी। ईडी की टीम ने केजरीवाल से दो घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

Tags:
  • आतिशी
  • atishi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा