आरित कपिल ने कैसे 9 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर को दी करारी शिकस्त

Raj Singh | Dec 10, 2024, 16:12 IST
Share
aarIT
aarIT

चेस की दुनिया में एक 9 वर्षीय भारतीय बच्चे का नाम अब चर्चित हो गया है। आरित कपिल नाकाम ने ग्रैंडमास्टर को हराकर इतिहास रच दिया है। उनकी यह जीत बड़ी ही खास है क्योंकि उन्होंने महज 9 साल की उम्र में यह कारनामा किया है।

चेस की दुनिया में एक 9 वर्षीय भारतीय बच्चे का नाम अब चर्चित हो गया है। आरित कपिल नाकाम ने ग्रैंडमास्टर को हराकर इतिहास रच दिया है। उनकी यह जीत बड़ी ही खास है क्योंकि उन्होंने महज 9 साल की उम्र में यह कारनामा किया है। आरित ने भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में चेस ग्रैंडमास्टर को हराने का रिकॉर्ड बनाया है।

65 वर्षीय ग्रैंडमास्टर रासेट को दी मात

यह ऐतिहासिक जीत केआईआईटी इंटरनेशनल ओपन के दौरान भुवनेश्वर में हुई, जहां आरित ने क्लासिकल टाइम कंट्रोल में अमेरिका के 65 वर्षीय ग्रैंडमास्टर रासेट जियातदीनोव को मात दी। उनकी इस शानदार उपलब्धि ने सभी को हैरान कर दिया है और 9 साल की उम्र में उन्होंने चेस की दुनिया में अपनी छाप छोड़ी।
चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बने प्रगनांनद, फाइनल में होगा दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी कार्लसन से मुकाबला

9 साल 2 महीने में बनाया रिकॉर्ड

आरित कपिल चेस ग्रैंडमास्टर को सबसे कम उम्र में हराने वाले पहले भारतीय बन गए हैं और ओवरऑल लिस्ट में उनका तीसरा स्थान है। उन्होंने 9 साल 2 महीने की उम्र में यह कीर्तिमान स्थापित किया है।

कौन हैं आरित कपिल नाकाम?

जानकारी के लिए बता दें कि आरित दिल्ली के रहने वाले हैं और वे स्कूल चेस प्रतियोगिताओं में भी भाग लेते रहे हैं। उनके पिता का नाम विजय कपिल है, और हाल ही में आरित ने 61वीं नेशनल चेस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने 183वीं रैंक हासिल की थी। अगस्त में गुरुग्राम के आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल में हुई इस प्रतियोगिता में उनका प्रदर्शन सराहनीय था।

मैक्सवेल के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया 3 विकेट से जीता, ग्लेन की ऐतिहासिक नाबाद डबल सेंचुरी

6 साल की उम्र में भी बना चुके हैं ये रिकॉर्ड

आरित दो बार एशियन यूथ चेस चैम्पियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट भी रह चुके हैं। केवल 6 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली स्टेट शतरंज चैंपियनशिप में अंडर-8 लड़कों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए चैंपियन का खिताब जीता था। इसके बाद उन्हें नेशनल इवेंट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।

आरित का भविष्य सुनहरा

आरित की उपलब्धियों से यह साफ है कि उन्होंने बहुत कम उम्र में ही चेस की दुनिया में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। आने वाले समय में वह इस खेल में एक सितारे के रूप में उभर सकते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • चेस न्यूज
  • हिंदी न्यूज
  • चेस
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • hindi news
  • आरित कपिल नाकाम
  • ग्रैंडमास्टर रासेट जियातदीनोव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज