ड्रग्स केस में एक्ट्रेस रकुल प्रीत का भाई गिरफ्तार, हैदराबाद पुलिस ने अमन प्रीत समेत कुल 5 को किया अरेस्ट

Amresh Kushwaha | Jul 16, 2024, 12:44 IST
Share
हैदराबाद ड्रग्स केस
हैदराबाद ड्रग्स केस

हैदराबाद ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमन का नाम उन 30 लोगों की सूची में आया, जिन्होंने ड्रग्स का सेवन किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्टर अमन प्रीत सिंह को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। अमन का नाम उन 30 लोगों की सूची में आया, जिन्होंने ड्रग्स का सेवन किया।

ये खबर भी पढ़िए...Chemical device case मामले में नया खुलासा, 2 करोड़ में डिवाइस को बेचने के लिए की थी डील

अमन समेत 5 लोगों की गिरफ्तारी

इस मामले में अमन समेत 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें नाइजीरिया का एक पुरुष और एक महिला शामिल है। तेलंगाना एंटी-नार्कोटिक्स डिपार्टमेंट ने इनके पास से हैदराबाद में बेचने के लिए लाई गई 199 ग्राम कोकीन जब्त की है।

राजेंद्र नगर जोन के DCP श्रीनिवास ने बताया कि पुलिस ने एक फ्लैट पर छापा मारकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 2 पासपोर्ट, 10 मोबाइल फोन और 2 टू व्हीलर्स मिले हैं। इन सभी का यूरिन सैंपल टेस्ट पॉजिटिव मिला है। मेडिकल के बाद पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...17 जुलाई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर

ड्रग्स रैकेट का सरगना नाइजीरिया का नागरिक

पुलिस के मुताबिक ड्रग्स रैकेट का सरगना नाइजीरिया का नागरिक डिवाइन एबुका सूजी है। वह अब तक फरार है। हालांकि उसकी मुख्य सहयोगी और महिला ड्रग पेडलर ओनूओहा ब्लेसिंग को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अमनप्रीत के साथ पकड़े गए चारों आरोपियों की पहचान अनिकेत रेड्डी, प्रसाद, मधुसूदन और निखिल दमन के तौर पर हुई है। ये सभी कारोबारी हैं। इनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में अमन प्रीत सिंह समेत कुल 30 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...विवादों में अनंत अंबानी की शादी का कार्ड, पहले मंदिर में कार्ड चढ़ाकर फोटो खिंचवाई फिर ले गए वापस

जानें कौन है अमन प्रीत

ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए अमनप्रीत सिंह का जन्म 1 अप्रैल 1993 को हुआ था। परिवार में उनकी मां कुलविंदर और पिता राजेंद्र सिंह हैं। वे साउथ सिनेमा के एक्टर हैं। उन्हें 2022 की फिल्म रामराज्य और निन्ने पेल्लादुत्था में देखा गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • breaking news
  • रकुल प्रीत
  • Hindi News
  • रकुल प्रीत सिंह
  • ड्रग्स
  • ड्रग्स केस
  • big breaking news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज